गोरौल प्रखंड क्षेत्र के पिरोई समशुद्दीन पंचायत के छोटी पिरोई गांव के 17 वर्षीय युवक की मौत पोखड़ में नहाने के दौरान डुबने से हो गई है। स्थानीय लोगो ने बताया कि गोरौल प्रखंड क्षेत्र के पिरोई समशुद्दीन पंचायत के छोटी पिरोई गांव निवासी मो. अलाउद्दीन के 17 वर्षीय पुत्र मो. मेताब का मौत पोखड़ में नहाने के दौरान डुबने से हो गई है। इसी दौरान बकड़ी चड़ाने वाले में से किसी एक चड़वाहे ने डुबते को देखकर शोर मचाया। चड़वाहे कि शोर की आवाज सुनकर स्थानीय लोग पोखर पर पहुंचे और मो. मेहताब को खोजने लगे। काफी प्रयास के बाद मेहताब की शव पोखर में मिला। शव को देखते ही उसके परिजनों के लोग चिखने चिल्लाने लगे। जिसकी जानकारी स्थानीय मुखिया प्रमोद कुमार सिंह को दिया गया। मृतक के मुॅह व नाक में बालु व मिट्टी के साथ पानी भरा हुआ था। डूबने की सूचना प्रशासन को नहीं दी गई है। इस संबंध में पुछे जाने पर मुखिया प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतक को कबीर अंतेष्टि के द्वारा तीन हजार रुपया दिया जाएगा। मौके पर जिला परिषद मनोज पटेल, पुर्व मुखिया शिवचन्द्र कुमार अनल, जिला परिषद प्रत्याशी अजीत कुमार ठाकुर, प्रत्याशी शिवनाथ साह, वार्ड सदस्य पति रामवृक्ष ठाकुर, पंच पति मो. आजम, मो. रहीमन, मो. साहबुद्दीन, मो. सज्जाद, मो. रिजवान, मो. इब्राहिम, मो. कलामुद्दीन, मो. मंशुर, मो. आजम, मो. शहीद, मो. मोकीम आदि सहित लोग परिजनों को ढ़ाढस बंधाने में लगे थे।