April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बुद्ध सम्यक पार्क का निर्माण जल्द पूरा करें: नीतीश कुमार

बुद्ध सम्यक पार्क का निर्माण जल्द पूरा करें: नीतीश कुमार । रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।हाजीपुर (वैशाली) बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सुबे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वैशाली पहुंचे, जहां पर निर्माणाधीन बुद्ध सम्यक पार्क का निरीक्षण किया। लंबित कार्य को जल्दी पूर्ण करने का आदेश दिया। उन्होंने पदाधिकारियों को आदेश देते हुए कहा कि पिछले 2 वर्षों में कोरोना के कारण काम धीमी थी, लेकिन अब कोरोना का खतरा टल गया है, इसलिए बुद्ध सम्यक पार्क का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण किया जाए ।इसमें किसी प्रकार की टालमटोल बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।मुख्यमंत्री आगमन से पूर्व सुरक्षा में लगे महनार के डी एस पी द्वारा पत्रकारों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर शिकायत मिलने पर मुख्यमंत्री ने उक्त डीएसपी पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया ,तब जाकर पत्रकार शांत हुए।ऐसा देखा जा रहा है अधिकारियों द्वारा पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है, जो दुर्भाग्यपूर्ण बात है। वैसे महनार डीएसपी पंजियार इससे पूर्व भी अपने बड़बोलेपन के कारण विवाद में बने रहते हैं। जब वैशाली में बुद्ध से जुड़ी हुई इतिहास का पुनरुद्धार होगा ,तब पर्यटक बड़ी संख्या में वैशाली आएंगे और वैशाली के पुरातन इतिहास की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे । मुख्यमंत्री ने बुद्ध सम्यक पार्क को दिसंबर तक पूरा करने का आदेश दिया। अब देखना है, पदाधिकारी एवम निर्माण कार्य में लगे लोग मुख्यमंत्री के आदेश को कितना अमलीजामा पहना पाते हैं, आने वाले समय में ही पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.