चोरों के आतंक से दहशत में जी रहे हैं लोग
चोरों के आतंक से दहशत में जी रहे हैं लोग। रिपोर्ट नागेन्द्र कुमार/ सुधीर मालाकार
पातेपुर (वैशाली )थाना क्षेत्र के महया मालपुर गांव में एक दर्जन घरों में एक ही रात में चोरी की घटना से लोग अचंभित है ,वही गांव के लोगों में दहशत का महौल है ।घटना सूचना पर पातेपुर के सहायक अवर निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस बल के जवान घटना स्थल का जायजा लेने पहुचे ।प्राप्त जानकारी के अनुसार शंकर पंडित पिता स्व भदई पंडित के घर मे चोरों ने 2लाख से ऊपर के जेवरात एक लाख नगद चुराने के बाद ओम प्रकाश,पंडित समेत चार घर मे चोरी करने के बाद जय प्रकाश यादव,रंजीत राय,जोगी मांझी समेत एक दर्जन घर से लगभग सात से आठ लाख रुपये की चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद चंपत हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि पातेपुर पुलिस मालपुर बाजितपुर के बीच ही रात्रि गस्ती में रहते है किंतु लगातार चोरी की घटना हो रही है। गांव में किसी चौकीदार तैनात नही किया गया है ,जिससे ग्रामीणों में आक्रोश देखी जा रही है ।स्थानीय मालपुर पंचायत के पूर्व मुखिया पति पूर्व मंडल अध्यक्ष सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिवचंद्र राय का कहना है कि एक साल में इधर चोरी की घटना में काफी वृद्धि हुई है।इसमें रोक थाम करने हेतु पुलिस को ततपरता दिखाए ,चुकी अभी पातेपुर में थानाध्यक्ष के रूप में एएसपी साहब शुभांक मिश्राआये है ,उनसे आग्रह करेंगे कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ की दिशा में कानूनी करवाई करे ।वही इस संबंध में थानाध्यक्ष शुभांक मिश्रा से प्राथमिकी दर्ज होने के सवाल पर बताया कि अभी तक किसी की ओर से आवेदन नही आया आया है ।आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी करवाई की जाएगी ।
