महायज्ञ की निकाली गई शोभायात्रा”
(“महायज्ञ की निकाली गई शोभायात्रा”) — जंदाहा प्रखंड के चकमहदीन सेंट्रल स्कूल परिसर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के लिए भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई कलश यात्रा में 501 कन्याओं एवं महिलाओं ने भाग लिया ।यज्ञ स्थल चकमहदीन से जंदाहा ब्लॉक परिसर में महनार गंगा घाट से गंगाजल लाकर विद्वान पंडितों द्वारा मंत्रोचार के साथ कलश भरा गया फिर मुनेश्वर चौक , अंबेदकर चौक ,गांधी चौक जंदाहा होते हुए यज्ञ स्थल चकमहदीन में शोभायात्रा लाया गया ,।इस शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में बड़े -बुजुर्ग एवं छोटे-छोटे बच्चों एवं घोड़ा ,हाथी ,बैंड बाजा के साथ जंदाहा पुलिस बल जंदाहा थाना अध्यक्ष विश्वनाथ राम एवं बी एमपी फोर्स ,कि देखरेख में शोभायात्रा निकाला गया। यज्ञ का आयोजन करता- राजन चौधरी ,अमरेंद्र चौधरी ,नीतू चौधरी ,रंजीत चौधरी ,वार्ड सदस्य चुन्नू चौधरी, शिक्षक -राजीव कुमार झा ,समीर चौधरी ,सोनू चौधरी, एवं रसलपुर पुरुषोत्तम पंचायत के मुखिया – जग नारायण साह डाबर चौधरी ,बम भोला चौधरी एवं समस्त चकमहदीन वासी इस शोभायात्रा में शामिल थे। कथावाचक- (श्रीदेवी महेश्वरी देवी श्री जी) -के द्वारा संध्या 4:00 बजे से आस्था भजन पर लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा
