April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
महुआ, नवनीत कुमार.
केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस को भगवानपुर के कुतुबपुर पेट्रोल पंप उद्घाटन करने जाने के क्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जोरदार स्वागत किया। उन्हें रास्ते में मालाओं से लाद दिया। महुआ और विभिन्न प्रखंडों से से भारी संख्या में कार्यकर्ता पहुंच कर उनसे मिलकर अपनी बातों को रखा।
कार्यकर्ताओं को जैसे ही पता चला कि केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस भगवानपुर के कुतुबपुर में एक पेट्रोल पंप का उद्घाटन करने पहुंच रहे हैं। इस पर वे एकजुट होकर पहुंचे और उन्हें जाने के क्रम में ही रास्ते में जोरदार स्वागत कर मालाओं से लाद दिया। कार्यकर्ताओं की टोली केंद्रीय मंत्री और अपने राष्ट्रीय नेता से मिलकर अपनी विभिन्न समस्याओं को भी रखा। प्रदेश संगठन सचिव शिवनाथ पासवान, व्यवसायी प्रकोष्ठ के प्रदेश नेता पारसनाथ गुप्ता, घनश्याम कुमार दाहा, ब्रह्मदेव राय, कामेश्वर सिंह, प्रो वायजूल हक, दिनेश पांडे, जयप्रकाश गुप्ता, मुकुल पांडे, संजू चंद्रा, राजेश सिंह, छोटे लाल गुप्ता, छात्र के प्रकाश कुमार चंदन, जिला प्रधान महासचिव अरुण कुमार गुप्ता, बलिन्द्र सिंह ऋषि कपूर, सबल पासवान, प्रमोद पासवान, सुनील कुशवाहा, राजकुमार सिंह, धनंजय कुमार सिंह, दशरथ पासवान, रामएकवाल सिंह कुशवाहा, सत्यनारायण शर्मा, अरुण राय डब्लू कुमार बबलू आदि ने केंद्रीय मंत्री श्री पारस से मिलकर क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं को रखा। कार्यकर्ताओं का यह कहना था कि उन्हें तरजीह नहीं मिलती है। उनका मान सम्मान नहीं होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.