April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

यज्ञ संपन्न होते ही श्रद्धालुओं के जयघोष से गूंज उठा इलाका,

यज्ञ संपन्न होते ही श्रद्धालुओं के जयघोष से गूंज उठा इलाका, 9 दिनों तक चले यज्ञ को लेकर लोगों में भक्ति रहा परवान पर
महुआ, एक संवाददाता। महुआ के सिंघाड़ा नरसिंह धाम पर चल रहे महाविष्णु यज्ञ का विधिवत समापन सोमवार को किया गया। यहां यज्ञ का समापन होते ही श्रद्धालुओं के जयघोष से इलाका गूंज उठा। समापन के मौके पर आचार्यों ने वेद मंत्र का जाप करा कर यजमान से यज्ञ पूर्णाहुति कराई। यहां यज्ञ को लेकर 9 दिनों तक भक्ति परवान पर रही।
9 दिनों तक चलने वाले इस यज्ञ को लेकर लोगों में आपसी प्रेम, एकता, सहिष्णुता, भाईचारा और अपनत्व बरकरार रहा। इस यज्ञ में यहां पूजन करा रहे आचार्य देवेंद्र द्विवेदी, अवनीश द्विवेदी, शशि भूषण मिश्र, ब्रज भूषण मिश्र, सुधांशु झा, इंद्रजीत शास्त्री, कुंदन शास्त्री, मुरारी झा के साथ यजमान राजीव झा व उनकी पत्नी अनामिका कुमारी, सुरेंद्र सिंह व उनकी पत्नी मीना देवी, संतोष कुमार सिंह व उनकी पत्नी रूबी सिंह, रितेश कुमार व उनकी पत्नी नविता, विक्की कुमार व उनकी पत्नी सुमन ने यज्ञ को विधिवत संपन्न कराया। यहां यज्ञ में विज्ञान स्वरूप सिंह के सहयोग में भूपेंद्र नारायण सिंह, सीताराम सिंह, सोनू कुमार सिंह, जिगर कुमार, कंचन कुमार सिंह, चंदन, सुधीर, जितेंद्र, जिगर सिंह, आरके डेयरी के रणधीर कुमार सिंह, रमैया सिंह आदि सक्रिय भूमिका निभाया। महिलाओं की टोली भी यहां आने वाले श्रद्धालुओं का विशेष ख्याल रख सद्भावना का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.