April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कहीं मेल मिलाप के बीच हुआ सेविका सहायिका का चयन तो कहीं जोरदार हंगामा

कहीं मेल मिलाप के बीच हुआ सेविका सहायिका का चयन तो कहीं जोरदार हंगामा
महुआ में 9 जगहों पर आयोजित आम सभा में 4 पर हुई चयन की प्रक्रिया, जबकि 5 पर हंगामे के कारण नहीं बन सकी बात
महुआ, Navneet kumar
महुआ में आंगनबाड़ी सेविका सहायिका की चयन को लेकर की जा रही आमसभा में कहीं हंगामा के कारण चयन की प्रक्रिया स्थगित हो जा रही है तो कहीं शांतिपूर्ण तरीके से चयन भी हो रहा है। शनिवार को यहां 9 जगहों पर आयोजित आमसभा में 4 पर चयन की प्रक्रिया हुई। जबकि 5 जगहों पर हंगामे की भेंट चढ़ गई।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत यहां विभिन्न पंचायतों के विभिन्न वार्डों में आंगनबाड़ी सेविका सहायिका चयन को लेकर आम सभा बुलाई गई थी। सभा शुरू होते ही कई जगह पर कई गुट आपस में भिड़ गए। जिसके कारण पर्यवेक्षक को चयन की प्रक्रिया स्थगित करना मजबूरी बना। जबकि कुछ जगहों पर आपसी मेल मिलाप और समझौते के बीच चयन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से भी हुई। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अनीता जायसवाल के द्वारा यहां विभिन्न वार्डों में आम सभा के द्वारा सेविका सहायिका चयन के लिए पर्यवेक्षिका ओं को प्रतिनियुक्ति की गई थी। यहां मंगुराही पंचायत में वार्ड संख्या 03 में सेविका सहायिका का चयन आपसी मेल मिलाप के बीच की गई। पहले तो स्थिति अराजक हो गई लेकिन बाद में समझदार लोगों द्वारा मामले को सलटते हुए प्रक्रिया पूरा कराया गया। उधर सिंघाड़ा उत्तरी पंचायत के वार्ड संख्या 10 पर आपसी सहयोग के बीच सेविका अमिता कुमारी का चयन किया गया। यहां मुखिया कुमारी गंगा, समाजसेवी विज्ञान स्वरूप सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। इसी तरह रामपुर चंद्रभान उर्फ डगरू पंचायत के वार्ड संख्या 12 पर आपसी सहमती के बीच चयन की प्रक्रिया हुई। समसपुरा पंचायत के वार्ड संख्या 05 पर सेविका पद के लिए विजेता देवी चयनित की गई। जबकि सहायिका के लिए पूनम को चुनी गई। वही रसलपुर मुबारक पंचायत के वार्ड संख्या 14 पर सहायिका के लिए सहमति बनी और इसका चयन किया गया। जबकि सेविका पद पर चयन की प्रक्रिया नहीं हो सकी। सिंघाड़ा दक्षिणी पंचायत के वार्ड संख्या 03 पर सेविका पद के लिए क्रमांक के अनुसार आवेदिका को चयनित किया गया। जबकि सहायिका का चयन नहीं हो पाई। वही समसपुरा पंचायत के वार्ड संख्या 02, रसलपुर मधौल पंचायत के वार्ड संख्या 05, फतेहपुर पकरी पंचायत के 13 पर आम सभा होते ही स्थिति अराजक हो गई। यहां मामला को बिगड़ते हुए देख पर्यवेक्षिका को चयन की प्रक्रिया स्थगित करनी पड़ी। यहां सेविका और सहायिका चयन को लेकर चल रहे आम सभा में लोगों की भीड़ हो रही है और कई गुट आमने-सामने हो जा रहे हैं।
कल इन पंचायतों में इस वार्ड में होगी चयन की प्रक्रिया:
सोमवार को प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के विभिन्न वार्डों में सेविका सहायिका के चयन को लेकर आम सभा बुलाई गई है। चयन की प्रक्रिया वार्ड सदस्य की अध्यक्षता में की जानी है। जारी पत्र के अनुसार जलालपुर गंगटी पंचायत के वार्ड संख्या 04 और 11, समसपुरा के 08 और 13, सिंघाड़ा उत्तरी के 02 और 08, रसलपुर मधौल के 14 और फतेहपुर पकड़ी के वार्ड 12 सहित कुल आठ जगहों पर आम सभा के माध्यम से सेविका और सहायिका चयन की प्रक्रिया की जाएगी। यहां प्रखंड के कुल 60 जगहों पर चयन की प्रक्रिया की जानी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.