April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पंजाब नेशनल बैंक में चालान हटाने के लिए पहुंचे विद्यार्थियों का हंगामा

पंजाब नेशनल बैंक में चालान हटाने के लिए पहुंचे विद्यार्थियों का हंगामा
तेज धूप और गर्मी के बावजूद चालान काटने ने में देरी पर भड़के विद्यार्थी
महुआ, नवनीत कुमार
बीए पार्ट 2 में फॉर्म भरने को लेकर चालान कटाने में विद्यार्थियों को पसीने छूट रहे हैं। उन्हें चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी में बैंक के काउंटर पर घंटों खड़ा रहना पड़ता है। जिससे उन्हें लू का शिकार भी होना पड़ रहा है।
इस बीच मंगलवार को यहां गोला रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा पर विद्यार्थियों का जोरदार हंगामा हुआ। उनका कहना था कि उनके लिए विशेष काउंटर बनाकर चालान काटा जाए और उन्हें खड़ा होने की छांव की व्यवस्था की जाए। यहां बैंक की शाखा पर चालान कटाने पहुंचे छात्र-छात्राओं का कहना था कि चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी में उन्हें बैंक के काउंटर पर घंटों खड़ा रहना पड़ता है। जबकि बैंक अधिकारी चालान काटने में देरी करते हैं। जिसके कारण वह लोग लू के शिकार हो रहे हैं। कई विद्यार्थी तो तेज धूप और गर्मी के कारण बेहोश भी हो गए। उन्हें पानी के छींटे देकर होश में लाया गया। उनका कहना है कि महुआ अक्षयवट राय कॉलेज के विद्यार्थियों का चालान इसी बैंक में कटाना है। बैंक के काउंटर के पास छांव की कोई व्यवस्था नहीं है। इस चिलचिलाती धूप में उन्हें घंटों खड़ा रहना पड़ता है। व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। जिससे भारी परेशानियां आ रही है। खासकर छात्राओं को तो भारी दिक्कत होती है। कई छात्राएं तो गश खाकर गिर गई। छात्र-छात्राओं का यह भी कहना है कि कॉलेज उन्हें चालान कटाने की व्यवस्था करें। छात्र-छात्राओं ने बताया कि कॉलेज में ही बैंक द्वारा काउंटर लगवा कर चालान काटना चाहिए। ताकि उन्हें परेशानियां नहीं हो। यही स्थिति उधर निरसू नारायण कॉलेज सिंघाड़ा में भी हो रही है। इस कॉलेज के छात्र छात्राओं को हरपुर सेंट्रल बैंक पर जाकर चालान काटना पड़ रहा है। जिसके कारण इस तेज धूप और गर्मी में उन्हें भारी परेशानी हो रही है। उधर बैंक कर्मियों का कहना है कि एक बार दो से 3 सौ परीक्षार्थी चालान कट आने के लिए पहुंच रहे हैं। जिससे परेशानियां आती है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.