March 14, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

50 वर्षीय पुरुष को पीट पीटकर हत्या,

50 वर्षीय पुरुष को पीट पीटकर हत्या,

विभूतिपुर/समस्तीपुर

थाना क्षेत्र के देसरी कर्रख पंचायत के धनिया पुल से दक्षिण महज 300 मीटर की दूरी पर बैंती नदी के किनारे रविवार के अहले सुबह एक 50 वर्षीय पुरुष का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं मृतक की पहचान देसरी कर्रख पंचायत के पकाही वार्ड 10 निवासी तेतर साह के 50 वर्षीय पुत्र लालो साह के रूप में की गई। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि लालो साह के साथ दशरथ चौधरी ने शनिवार के सुबह मारपीट किया। फिर गलती स्वीकार कर लालो साह के क्रोध को औझल कर दिया।फिर शाम में बाइक पर बैठाकर ले गया। देर रात तक वापस घर नहीं लौटने पर काफी खोजबीन की गई लेकिन कोई पता नहीं चला। वहीं अहले सुबह बैती नदी के किनारे जख्मी हालत में उनकी लाश मिली। जिससे प्रतीत होता था की पीट-पीटकर इनकी हत्या कर दी गई है। हत्या की जानकारी मिलते ही विभूतिपुर थाना अध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। लालो साह बहुत ही गरीब तबके के लोग थे। जिनके चार पुत्री चांदनी, रोशनी, मुन्नी, रजनी व तीन पुत्र राहुल, शंकर, सोनू थे और पत्नी आशा देवी थी। जिनका भरण पोषण लालो साह किसी तरह मजदूरी करके किया करते थे। इस तरह की दु:खद घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने लालो साह को अच्छे स्वभावशील होने का चर्चा कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.