April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कृषि कानून की तरह अग्निपथ योजना को सरवार वापस ले नही तो कांग्रेस पार्टी सत्याग्रह आंदोलन करेंगे — उमेश राम

*कृषि कानून की तरह अग्निपथ योजना को सरवार वापस ले नही तो कांग्रेस पार्टी सत्याग्रह आंदोलन करेंगे — उमेश राम*

*ब्यूरो चीफ अंजुम शहाब* *की रिपोर्ट* *मुजफ्फरपुर* *( बिहार )*

अखिल भारत अनुसूचित जाति के अध्यक्ष एवं सकरा (सु०) विधान सभा क्षेत्र के काँग्रेस के पूर्व प्रत्याशी उमेश कुमार राम ने केन्द्र सरकार के अग्निपथ योजना का विरोध करते हुए कहा है कि सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलबार कर रही है इसलिए युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए काँग्रेस आलाकमान आदरणीय श्रीमती सोनिया गाँधी जी व आदरणीय श्री राहुल गाँधी जी के निर्देश पर अग्निपथ योजना के खिलाफ काँग्रेस पार्टी पूरे देश में सत्याग्रह आंदोलन कर अग्निपथ योजना को वापस लेने की सरकार से मांग किया है और कहा है कृषि कानून की तरह सरकार इस योजना को भी फौरन वापस ले। काँग्रेस नेता उमेश कुमार राम ने कहा है कि देश में मंहगाई व बेरोजगारी बेतहाशा बढ़ रही जनता बेहाल है और सरकार तरह-तरह के हथकंडा अपना कर लोगों का ध्यान मुद्दा से भटका रही है और जनता की आवाज उठाने वालों को केन्द्रीय ऐजेंसियों के द्वारा वेवजह परेशान किया जा रहा है। श्री राम ने कहा है केन्द्र व राज्य की डबल ईंजन की सरकार हर मोर्च पर फेल है यह सरकार निकम्मी है, दलित विरोधी है, युवा विरोधी है, किसान- मजदूर विरोधी है। इस भ्रष्ट सरकार को उखाड फेकने के लिए काँग्रेस पार्टी निरन्तर सत्याग्रह आंदोलन करेगी। भवदीय- उमेश कुमार राम, पूर्व प्रत्याशी, काँग्रेस, सकरा (सु०) विधान सभा क्षेत्र एवं पूर्व अध्यक्ष, बिहार प्रदेश काँग्रेस अनुसूचित जाति विभाग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.