February 14, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बाजार से लोगों को गुजरने में हो रही भारी परेशानी

बाजार से लोगों को गुजरने में हो रही भारी परेशानी, कहीं गाड़ियों के चक्के से उड़कर कादो-कीचड़ न बिगाड़ करदे कपड़े व सूरत, राहगीरों को बना रहता है डर
महुआ, नवनीत कुमार
बरसात की पहली बारिश से एक और किसानों के चेहरे खिल गए हैं और चारों ओर हरियाली दिखने लगी है। लोगों को उमस भरी गर्मी और धूप से राहत मिली है। वहीं दूसरी ओर महुआ नगर परिषद बाजार कादो कीचड़ और जलजमाव में तब्दील हो गया है। यहां बाजार से गुजरने में राहगीरों को डर बना रहता है कि कहीं गाड़ियों के चक्के से उड़कर कादो कीचड़ उनकी कपड़े और सूरत ना बिगाड़ दे।
मंगलवार की शाम हुई रिमझिम बारिश बुधवार को भी जारी रही। आद्रा नक्षत्र की बारिश से किसान खेतों में उतरने का मन बनाया है। किसान धान के बिचरे गिराने की तैयारी में लग गए हैं तो कुछ किसान तैयार बिछड़े को रोपनी की भी तैयारी कर रहे हैं। गर्मी और धूप से राहत मिली है। बारिश से मौसम खुशगवार हो गया है।
इधर बारिश से महुआ नगर परिषद पूरी तरह कादो कीचर और जलजमाव में तब्दील हो गया है। लोगों को बाजार से निकलने में दिक्कत हो रही है। सड़क पर जलजमाव हो जाने से लोगों को परेशानी बढ गई है। पैदल चलने वाले लोगों को तो काफी सचेत होकर चलना पड़ रहा है। गाड़ी के चक्के से उड़कर उनके सारे कपड़े खराब ना हो जाए। महुआ का हृदय स्थली कहा जाने वाला गांधी चौक जलजमाव और कादो कीचड़ में तब्दील है। अनुमंडल अस्पताल जाने के लिए लोगों को सोचना पड़ता है। रोड पर कादो कीचर भर जाने से राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है। यही स्थिति पातेपुर रोड बाजार, समस्तीपुर रोड, अनुमंडल कार्यालय रोड, पुराना बाजार, थाना चौक, मंगरू चौक आदि पर भी है। बाजार के लोगों का कहना है कि अभी तो बरसात कि सिर्फ ट्रेलर है। जबकि पूरा मौसम बाकी है। अभी जब यह स्थिति है तो आगे न जाने क्या होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.