महुआ के संत कबीर हाईस्कूल नीलकंठपुर में प्लास्टिक चैलेंज पर छात्र-छात्राओं ने किए सवाल और जवाब
महुआ के संत कबीर हाईस्कूल नीलकंठपुर में प्लास्टिक चैलेंज पर छात्र-छात्राओं ने किए सवाल और जवाब
महुआ, नवनीत कुमार
प्लास्टिक चैलेंज पर साक्षरता जांच परीक्षा का आयोजन यहां संत कबीर हाईस्कूल नीलकंठपुर में किया गया। गुरुवार को आयोजित इस परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने लिखित और क्विज के जरिए अपनी बातों को रखा। इस परीक्षा में स्कूल के ढाई सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
प्रभारी प्रधानाचार्य अजीत कुमार पप्पू के नेतृत्व में गाइड शिक्षक मो मोकीम अख्तर, रामजीवन कुमार के अलावा चंदेश्वर सिंह, सुनिल कुमार सुमन, अरुण कुमार, उमानाथ बैठा, जयकिशुन राम आदि ने इस परीक्षा में सहयोग किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने प्लास्टिक चैलेंज पर अपनी बातों को लिखित और क्विज के जरिए रखा। प्लास्टिक का जीवन में उपयोग के बारे में भी छात्र छात्राओं ने अपनी बातों को खुलकर रखा। साथ ही प्लास्टिक से होने वाली हानि को भी वैज्ञानिक तरीके से रखा। यहां पर छात्र-छात्राओं द्वारा प्लास्टिक छोड़ो जागरूकता को लेकर एक रैली भी निकाली जिसमें स्काउट गाइड ने मुख्य रूप से भाग लिया। बताया गया कि प्लास्टिक जीवन के लिए हानिकारक है।
