April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कई आंगनबाड़ी केंद्र पर हुई गोद भराई की रस्म

कई आंगनबाड़ी केंद्र पर हुई गोद भराई की रस्म
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर गुरुवार को गर्भवतियों में गोद भराई की रस्म अदायगी की गई। इस दौरान उन्हें पौष्टिक आहार लेने की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें इस अवस्था में विशेष देखभाल करने को भी बताया गया।
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को पौष्टिक आहार के साथ अपने को विशेष देखभाल करने को बताया गया। ताकि पेट में पल रहा शिशु स्वस्थ और निरोग हो। बताया गया कि गर्भस्थ शिशु को स्वस्थ रहने के लिए माताओं को विशेष देखभाल करने की जरूरत है। इस दौरान उन्हें पौष्टिक आहार लेने तो बताया गया। इसमें हरी साग सब्जियां, दूध, घी, मांस, मछली, अंडा लेने को बताया गया। बताया गया कि हरी साक सब्जियों को खाने से गर्भस्थ शिशु निरोग होते हैं। यहां मगुराही पंचायत के शर्मा स्थित आंगनबाडी केंद्र सांख्य 184 पर गोदभराई का रस्म काफी विधि विधान से किया गया। गर्भवतियों को गोदभराई में महिला प्रसाधन के सारे सामग्री के अलावा विभिन्न पौष्टिक आहार को दिया गया। इस मौके पर आकर्षक रंगोली भी महिलाओं ने बनाई। मौके पर पर्यवेक्षिका इंदू कुमारी, सेविका महासुंदरी देवी, सहायिका अनीता कुमारी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थी। सीडीपीओ अनीता जायसवाल ने बताया कि गर्भवतियों को विशेष देखभाल और पौष्टिक आहार लेने को लेकर आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोद भराई की रस्म अदायगी की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.