April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

विभिन्न स्कूलों में किया जा रहा टीकाकरण

विभिन्न स्कूलों में किया जा रहा टीकाकरण
महुआ, नवनीत कुमार
कोविड-19 सुरक्षा को लेकर सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में टीके दिए जा रहे हैं। गुरुवार को यहां विभिन्न स्कूलों में कैंप लगाकर छात्र छात्राओं को टीके दिए गए। इस दौरान टीका लेने के लिए छात्र-छात्राओं में उत्साह दिखा।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कमलेश कुमार के निर्देशन में स्वास्थ प्रबंधक प्रकाश कुमार, बीसीएम आफताब आलम, श्याम प्रकाश आदि ने सक्रियता बरतते हुए विभिन्न स्कूलों में टीकाकरण अभियान चलाया। इस दौरान काफी संख्या में छात्र-छात्राएं लाभान्वित हुए। यहां संत जोसेफ स्कूल पर सैंकरो बच्चों को कोविड रक्षक टीके दिए गए। बताया गया कि यहां पर स्कूल निदेशक के अलावा शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा टीकाकरण अभियान में काफी सहयोग किया गया। यहां पर सीमा सिंह, सत्येंद्र सिंह ने बताया कि टीकाकरण के लिए छात्र-छात्राओं में उत्साह दिखा। उधर ऑक्सफोर्ड स्कूल पर भी टीकाकरण जोर शोर से चलाया गया। यहां पर भी स्कूल संचालक द्वारा इस अभियान में सहयोगात्मक भूमिका निभाई गई। उधर अन्य स्कूलों में भी टीकाकरण किया गया। अस्पताल प्रशासन द्वारा बताया गया कि महा संक्रमण से रक्षा के लिए टीकाकरण अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.