April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

गर्भनिरोधक पर विदेशी टीम ने किया महुआ अस्पताल का निरीक्षण।  

गर्भनिरोधक पर विदेशी टीम ने किया महुआ अस्पताल का निरीक्षण।
पार्थ फाइटर इंटरनेशनल टीम ने यहां अनुमंडल अस्पताल पहुंचकर गर्भनिरोधक पर की बात, अस्पताल के द्वारा गर्भ निरोधक पर किए जा रहे कार्य को सराहा
महुआ, नवनीत कुमार
परिवार नियोजन पर बेहतर कार्य करने को लेकर अमेरिका की टीम ने महुआ अनुमंडल अस्पताल पहुंचकर विभिन्न जानकारियां हासिल की। शनिवार को पहुंची पार्थ फाइटर इंटरनेशनल की टीम ने यहां अस्पताल प्रशासन से विभिन्न बिंदुओं पर बात की और यहां के कार्यों को सराहा।
टीम में सीनियर मैनेजर डॉ प्रवीण के अलावा देवव्रत धुइयां, बलराम जाहब, सिमरन द्विवेदी, अल्पना प्रिया ने पहुंचकर युवा जोड़ों में गर्भनिरोधक के उपयोग पर कई जानकारियां हासिल की। उन्होंने बताया कि खासकर 15 से 24 वर्ष वाले युवा नव दंपति जोड़ों में गर्भनिरोधक के उपयोग किस तरह की जा रही है इस पर विशेष जानकारी ली गई। साथ ही उनमें गर्भनिरोधक को लेकर क्या क्या परेशानियां आ रही है। इस पर भी अस्पताल प्रशासन से जाना। यहां अस्पताल प्रशासन द्वारा बताया गया कि शिक्षा की कमी के कारण परिवार नियोजन में बाधाएं आती है। बच्चों में अंतराल के लिए अंतरा सहित विभिन्न गर्भनिरोधक गोलियां अस्पताल में उपलब्ध है। जिसे उपयोग करने के लिए नव दंपतियों को बताया जाता है। इसमें अशिक्षा आड़े हाथों आती है। शिक्षा के कमी के कारण बच्चों में अंतराल नहीं कर पाते। बेटियों के कारण बेटा जन्म लेने के इंतजार में अशिक्षित गर्भनिरोधक दवाओं का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। हालांकि यहां अस्पताल प्रशासन द्वारा गर्भनिरोधक पर किए जा रहे कार्यों को टीम द्वारा सराहना की गई। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कमलेश कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक प्रकाश कुमार, सुधीर कुमार सिंह आदि उपस्थित थे। अस्पताल प्रशासन द्वारा बताया गया कि टीम के द्वारा खासकर गर्भनिरोधक दवाओं के इस्तेमाल पर जानकारी ली गई। नव दंपतियों में गर्भनिरोधक दवाइयों के उपयोग के लिए जागरूकता लाने पर बल दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.