April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

गर्भवतियों की जांच के लिए उमड़ी भीड़ से पीएचसी में मची रही अफरा-तफरी

गर्भवतियों की जांच के लिए उमड़ी भीड़ से पीएचसी में मची रही अफरा-तफरी
जांच के दौरान आयरन, वजन और हेमोग्लोबिन की पाई गई कमी
महुआ, नवनीत कुमार
प्रधानमंत्री मातृत्व लाभ योजना के तहत शनिवार को यहां पीएचसी में गर्भवतियों की स्वास्थ्य जांच की गई। यह इस मौके पर स्वास्थ्य जांच कराने के लिए भारी भीड़ हो गई। जिसके कारण अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। इस बीच यहां 223 गर्भवतियों की स्वास्थ्य जांच की गई।
यहां सुबह से ही गर्भवतियों की भीड़ उमड़ने लगी। जैसे ही स्वास्थ्य कर्मियों की टीम पहुंची गर्भवतियों की भीड़ उनके पास उमड़ पड़ी। उन्हें वजन, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हिमोग्लोबिन, एचआईवी, हेपेटाइटिस, आयरन आदि की जांच की गई। अस्पताल में गर्भवतियों की स्वास्थ्य जांच कर रही डॉ मंदाकिनी ने बताया कि खानपान की कमी के कारण कई प्रकार की कमी पाई गई है। उन्होंने बताया कि अधिकतर गर्भवतियों में आयरन, हिमोग्लोबिन, वजन की कमी पाई गई है। उन्हें इस अवस्था में पौष्टिक आहार लेने का सुझाव दिया गया है। खाने में दूध, दही, घी, अंडा, मांस, मछली के आदि के अलावा के साथ भरपेट भोजन समय समय पर करने को कहा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि इस अवस्था में गर्भवतियों को विशेष देखरेख की जरूरत पड़़ती है। उन्हें आराम की भी सलाह दी गई है। स्वास्थ्य जांच के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कमलेश कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक प्रकाश कुमार, बीसीएम आफताब आलम, डॉ आरपी सिंह आदि सक्रिय रहे। तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बावजूद यहां स्वास्थ जांच के लिए गर्भवतियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस बीच कुछ कमियां भी खटकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.