सड़कों का हाल बेहाल
सड़कों का हाल बेहाल
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ से होकर गुजरने वाली कई सड़कों पर जलजमाव हो जाने से राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है। कुछ सड़कें तो ऐसी है जिस पर लंबी दूरी तक जलजमाव हो जाने से राहगीरों को सड़क की तलाश करनी पड़ती है।
गड्ढे वाली सड़कों पर जलजमाव हो जाने से राहगीरों को उससे गुजरने में परेशानी आई। जिसके कारण उन्हें दुर्घटनाग्रस्त भी होना पड़ा। महुआ हाजीपुर मार्ग के कन्हौली उनतहा से होकर बेझा, परसोनिया, हरपुर ओस्ती चौक होते हुए अब्दुलपुर चौक पर निकलने वाली सड़क की तो हाल बेहाल है। यह सड़क गड्ढे में तब्दील होने के कारण जगह-जगह लंबी दूरी तक जलजमाव है। इससे राहगीरों को गुजरने पर सड़क का पता ही नहीं चलता और वे दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। खासकर बाइक चालकों को तो इस सड़क से होकर निकलने में काफी परेशानी होती है। सड़क किनारे नाले में गिर कर वे उस में फस जाते हैं। कई बाइक सवार दंपति को तो यह सड़क परेशानियों का सबब बना है। सड़क के गड्ढे में बाइक अनियंत्रित हो जाने से वे जलजमाव में गिर जाते हैं और उनका पूरा कपड़ा खराब हो जाता है। लोगों का कहना है कि यह सड़क लंबे समय से बदहाल बनी है। लेकिन इसकी मरम्मत ई की ओर किसी का ध्यान नहीं गया। परसौनिया के पास तो जलजमाव हो जाने से सड़क का अस्तित्व ही पता नहीं चलता। उधर हरपुर ओस्ती, चंदन शाहपुर, चकदादन, अब्दुलपुर आदि के पास भी सड़क पर जल जमाव होने से लोगों को दिक्कत हो रही है। इस तरह की स्थिति यहां ग्रामीण सड़कों पर भी है।
