April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ संत जॉन्स एकेडमी के शत प्रतिशत छात्र छात्राओं ने मारी बाजी: संध्या बनी टापर

महुआ संत जॉन्स एकेडमी के शत प्रतिशत छात्र छात्राओं ने मारी बाजी: संध्या बनी टापर
महुआ, नवनीत कुमार
सीबीएसई 12वीं के आए शुक्रवार को परिणाम में यहां लड़कों के आगे लड़कियों का दबदबा रहा। महुआ के संत जॉन्स एकेडमी में जहां 55 फीसद लड़कियां अव्वल आई वही 45 फीसद छात्र ने परचम लहराया। स्कूल के शत-प्रतिशत छात्र छात्राओं ने परीक्षा में बाजी मारी। इस खुशी में यहां अबीर गुलाल उड़ाए गए।
महुआ संत जॉन्स एकेडमी के कुल 155 परीक्षार्थियों में 110 छात्र तथा 45 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। आए परिणाम में स्कूल के 90 फीसद से अधिक अंक लाने वाले जहां 8 छात्र-छात्राएं शामिल है। वहीं 80 से 90 के बीच 32, 70 से 80 के बीच 60 तथा 60 से 70 के बीच 53 छात्र छात्राओं ने परचम लहराया है। जिसमें छात्राएं अब्बल हैं और उनका लड़कों पर दबदबा रहा है। यहां की संध्या 97 तो श्रुति सिन्हा ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक लाकर स्कूल और महुआ का नाम रौशन किया है। श्रुति के पिता अमरेश और माता ममता कुमारी ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। साथ ही यहां 97 और 96 फीसद अंक लाकर भी छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। यहां विद्यालय सचिव जागेश्वर राय और जनरल मैनेजर आरती राय ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया। स्कूल के शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मियों ने इस खुशी में एक दूसरे को मिठाई खिलाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.