April 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

स्थानिय मुखिया ने हरपुर गंगा राम में टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का किया विधिवत उद्घाटन

स्थानिय मुखिया ने हरपुर गंगा राम में टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का किया विधिवत उद्घाटन।। रिपोर्ट अमरेश कुमार।                                        महुआ प्रखंड क्षेत्र के रूसुलपुर मोवारक पंचायत के हरपुर गंगा राम ग्राम में यंग क्रिकेट क्लब द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन स्थानीय मुखिया दिनेश पासवान उर्फ दिनेश चन्द्रभूषण और यूवा समाजसेवी सुरेश यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।उद्घाटन के मौके पर मुखिया दिनेश पासवान ने लोगों को संबोधित करते हुए आयोजक का अभिनंदन किया, उन्होंने बच्चों को हौसला बढ़ाते हुए कहा अगर इसी तरह मेहनत करते रहे तो आप लोग कल के सचिन तेंदुलकर विराट कोहली और मोहम्मद समी होंगे और जिला के साथ साथ अपने पंचायत और गावँ का नाम रौशन करेंगे।साथ ही खिलाड़ीयो से इस महामारी में सोसल डिस्टेंस के पालन करने की अपील भी किया। वही यूवा समाजसेवी सुरेश यादव ने कहा कि क्षेत्रों में इस तरह के टूर्नामेंट से छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने आने में मदद मिलता हैं इसलिए प्रतिवर्ष इस तरह के खेल आयोजन की जरूरत है ताकि छिपी हुई प्रतिभाएं सामने आ सके। इस मौके पर राज मंगल यादव, मिथलेश यादव,मनिष कुमार, बसंत पासवान समेत सैकरो लोग उपस्थित थे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.