चेहराकलां/तेज रफ्तार गाड़ी घर में घुसा 3 वर्षीय रिया कुमारी बुरी तरह जख्मी।
तेज रफ्तार गाड़ी घर में घुसा 3 वर्षीय रिया कुमारी बुरी तरह जख्मी।
आदिल शाहपुरी,हाजीपुरी
वैशाली संवाददाता सूत्र चेहरा कला प्रखंड अंतर्गत शाहपुर खुर्द पंचायत के शाहपुर गांव निवासी सहनी टोला कोठी पर मनोज साहनी के घर में एक स्कॉर्पियो तेज रफ्तार सुबह 6:00 बजे नियंत्रित खोकर घर में घुसा जहां 3 वर्षीय रिया कुमारी बुरी तरह जख्मी हो गयी सूत्रों के अनुसार मैनेजर सहनी , मनोज सहनी, एवं मुन्ना सहनी तीन भाई का घर एक साथ बना हुआ है सुबह का समय था कुछ बच्चे घर में सो रहे थे कुछ बच्चे आंगन में खेल रहे थे कुछ बच्चे पढ़ने के लिए जाने की तैयारी कर रहे थे इसी क्रम में मनोज सहनी की पत्नी अपने आंगन के चापाकल पर बर्तन धो रही थी और उनकी पुत्री 3 वर्षीय रिया कुमारी आंगन में खेल रही थी और इसी क्रम में चेहरा कला मुख्य द्वार से आ रहे तेज रफ्तार भारतीय पब्लिक स्कूल सेहान का स्कॉर्पियो गाड़ी नंबर बी आर 09 यू 0737 ने मनोज सहनी के फूस के घर में घुसा और बहुत बड़ा हादसा होता मगर फिलहाल टला रिया कुमारी के साथ एक और जख्मी बच्चे जख्मी का एलाज महुआ अस्पताल में चलरहा है जहां हालत अच्छी नहीं बताई जा रही है साथ ही मुन्ना सहनी ,अमीत साहनी ,रिया की माता ममता देवी समेत परिवार के बाकी लोग सुरक्षित हैं ज्ञात हो कि गाड़ी ड्राइवर चैनपुर निवासी शिवजी राम का भतीजा अपने मित्र को गाड़ी सिखा रहा था वही नौसिखिया ड्राईवर ने घटना को अंजाम दिया इस खबर को सुनते ही कटहरा ओ पी थाना अध्यक्ष फेराज मौक़ा पर अपने दस्ता बल के साथ पहूंच कर मामला को शांत किया और घायल को एलाज के लिए महुआ अस्पताल भेजा और ड्राईवर को अपने हिरासत में लिया और थाना के हवालात में बंद कर दिया
