महुआ/बहनो की भीड़ से महुआ बाजार हुआ गुलजार
बहनो की भीड़ से महुआ बाजार हुआ गुलजार
भीड़ के कारण अस्त व्यस्त हुआ महुआ, जाम से लोगों को हुई भारी परेशानी, रक्षा बंधन के लिए मायके निकली बहनों की भीड़
महुआ, नवनीत कुमार
खरीदारी के लिए बहनों की उमड़ी भीड़ से महुआ बाजार बुधवार को गुलजार हो उठा। यहां खरीदारी के लिए भी इतनी हो गई कि बाजार अस्त-व्यस्त होकर जाम हो गया। नतीजतन लोग जहां के तहां ठहर गए और गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई।
यहां गांधी स्मारक तीनों ओर से फुटपाथ राखी दुकानदारों का कब्जा होने के कारण सड़के सिकुड़ गई। जिसके कारण वाहनों को आवाजाही में दिक्कत हुई। इधर राखी मिठाई व अन्य सामानों के लिए बहनों की उमड़ी भीड़ से बाजार अस्त व्यस्त हो गया। इस कारण जाम लगना स्वाभाविक हुई। इसी में स्कूलों की छुट्टी होने कारण छात्र-छात्राओं की गाड़ियां भी पहुंच गई। भीड़ से जाम ऐसी की महुआ बाजार जहां के तहां ठहर गया। गाड़ियों पर स्कूली बच्चे परेशान हो उठे। लंबे समय तक जाम में फंसे रहने के कारण बच्चों को भूख और प्यास से तड़पना पड़ा। इधर राखी बांधने के लिए काफी संख्या में बहने मायके के लिए निकल पड़ी। जिससे उनकी और भीड़ हो गई। बाजार में जाम इतनी हो गई कि उसे निजात पाने के लिए ट्रैफिक पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई बार तो पुलिस के जवान थक हार कर बैठ भी जा रहे थे। जाम छुड़ाने के लिए कुछ सामाजिक कार्यकर्ता भी आए लेकिन स्थिति देख वे वापस चले गए। यहां गांधी स्मारक से लेकर गोला रोड, पातेपुर रोड, समस्तीपुर रोड, मुजफ्फरपुर रोड, थाना चौक, पुराना बाजार, जवाहर चौक, मंगरू चौक आदि जाम से कराता रहा।
