महुआ/भाई को मुंह मीठा कराने के लिए बहने खरीद रही स्वादिष्ट मिठाइयां,
मिठाइयों की महंगाई पर बहनों की प्यार भरी
भाई को मुंह मीठा कराने के लिए बहने खरीद रही स्वादिष्ट मिठाइयां, बाजारों में दुकानदारों ने भी बनाई है एक से एक मिठाइयां
महुआ, नवनीत कुमार
रक्षाबंधन में मिठाइयों की महंगाई पर बहनों कि भाई पर प्यारी भारी पड़ रहा है। बहने भाई को स्वादिष्ट मिठाई खिलाने के लिए स्वादिष्ट मिठाइयां की खरीदारी कर रही है। इस बार रक्षाबंधन पर बहने भाई को नेग देने में बहने कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है।
बुधवार को तो यहां महुआ बाजार में मिठाई जो दुकानों पर बहनों की भारी भीड़ उमड़ी और जमकर खरीदारी भी की। 2 वर्ष से कोरोना काल के कारण इस बार रक्षाबंधन पर मिठाई दुकानदारों की भाग्य चमके हैं। उनके द्वारा एक से बढ़कर एक मिठाईयां बनाकर दुकानों पर सजाई गई है। इस समय सिर्फ मिठाइयों की बिक्री हो रही है। बहने भी मिठाई की खरीदारी करने में हाथ पीछे नहीं खींच रही है। इस बार वे भाइयों को हाथ की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर स्वादिष्ट मिठाइयां खिलाएंगी और उन्हें हमेशा खुश रहने के साथ भरा पूरा करने के लिए नेग देगी और बलाएं लेंगी। दुकानदार बताते हैं कि दूध की कीमत में बढ़ोतरी होने के कारण इस बार मिठाइयों की कीमत में भी इजाफा हुआ है। हालांकि भाई-बहन के अटूट प्यार का यह त्यौहार पर वह ज्यादा मुनाफा लेना नहीं चाह रहे हैं। बुधवार को महुआ बाजार से एक अनुमान के मुताबिक करीब 20 क्विंटल मिठाइयों की बिक्री हुई है। मिठाई दुकानदार अरविंद गुप्ता, संजय गुप्ता, शंभू सुमन, बबलू चौधरी, धर्मनाथ सिंह, चंद्रनाथ सिंह आदि ने बताया कि रक्षाबंधन पर बहनों के लिए ताजी मिठाइयां बनाई है। दुकानदारों ने बताया कि इस त्यौहार पर बहने क्रीम मिठाई स्पंज अधिक खरीदारी कर रही हैं। इस बार पूर्णिमा 2 दिन होने के कारण बहनों में रक्षाबंधन मनाने में थोड़ी असमंजस दिख रही है। हालांकि आचार्यों के मुताबिक शुक्रवार को यह पर्व मनाना शुभ बताया गया है।
रक्षाबंधन पर विभिन्न मिठाइयों की कीमत:
मिठाई कीमत किलो में पूर्व
काजू बरफी 800 700
परवल मिठाई 500 400
रसकदम 500 400
कलाकंद 450 400
क्रिम मिठाई 320 250
सूर्यमुखी 260 200
सुखा मिठाई 250 200
काला जामून 260 210
वेसन लड्डू धी का 260 200
लड्डू साधारण 180 140
गोंद के लड्डू 500 450
स्पंज 300 250
