April 23, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

घर से शौच के लिये निकली 21 वर्षीय युवती का अपहरण कर लिये जाने की थाने प्राथमिकी दर्ज की गई है ।

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
घर से शौच के लिये निकली 21 वर्षीय युवती का अपहरण कर लिये जाने की थाने प्राथमिकी दर्ज की गई है ।
मिली जानकारी के अनुसार गोरौल थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में थाना क्षेत्र के ग्राम सोन्धो रत्ती निवासी ने बताया है कि बुधवार की रात्रि लगभग 8 बजे मेरी पुत्री शौच के लिये निकली और कुछ देर बाद भी वापस नहीं लौटी तो अगल बगल में पड़ोसियों में खोजवीन करना शुरू कर दिया ।
इसी बीच स्थानीय लोगों द्वारा पता चला कि एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति ने मेरी पुत्री को बैठा कर ले गया । काफी खोजवीन कर थक गया लेकिन कहीं पता नहीं चल सका । यह भी लिखा है कि मेरी लड़की को गलत नियत से अपहरण कर लिया गया है । आशंका है कि दोनों अज्ञात व्यक्ति मेरी लड़की को कहीं बेच देगा या हत्या कर लाश को गायब कर देगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.