कोविड रक्षक टीकाकरण को लेकर बनाए गए थे 33 केंद्र केंद्रों पर टीका लेने के लिए उमड़ती रही भीड़
कोविड रक्षक टीकाकरण को लेकर बनाए गए थे 33 केंद्र
केंद्रों पर टीका लेने के लिए उमड़ती रही भीड़
महुआ, नवनीत कुमार
महाअभियान के तहत गुरुवार को महुआ अस्पताल द्वारा विशेष अभियान चलाकर साढे 3 हजार से अधिक लोगों को कोविड रक्षक टीके दिए गए। इस टीकाकरण की सफलता को लेकर यहां 33 चलंत केंद्र बनाए गए थे। जहां पर टीका लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती रही।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कमलेश कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य प्रबंधक प्रकाश कुमार, बीसीएम आफताब आलम, श्याम प्रकाश आदि घूम घूम कर टीकाकरण का जायजा लेते रहे। इस दौरान उन्होंने टीका कर्मियों को विशेष निर्देश भी दिया। यहां बताया गया कि इस महा अभियान की सफलता को लेकर पीएचसी के अलावा 33 केंद्र बनाकर टीकाकरण किया गया। हालांकि 48 सौ लोगों को टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया था। जिसमें साढे 3 हजार से लोगों का टीकाकरण किया गया स्वास्थ प्रबंधक प्रकाश कुमार ने बताया कि प्रथम, द्वितीय के अलावा बूस्टर डोज सभी केंद्रों पर दिए गए। बूस्टर डोज लेने वालों की संख्या अधिक रही। इस महा अभियान के तहत टीकाकरण के लिए लोगों में जागरूकता अभियान भी चलाया गया बताया गया कि जो लोग टीकाकरण से वंचित हैं। वह उसे अवश्य पूरा कर लें। ताकि महा संक्रमण का खतरा नहीं हो।
रिपोर्ट नवनीत कुमार सिंह,महुआ वैशाली
