April 23, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मेले में झूला और खेल तमाशे का युवा युवतियां खूब ले रहे आनंदमेले में झूला और खेल तमाशे का युवा युवतियां खूब ले रहे आनंद

मेले में झूला और खेल तमाशे का युवा युवतियां खूब ले रहे आनंदमेले में झूला और खेल तमाशे का युवा युवतियां खूब ले रहे आनंद
11 दिवसीय गणेश महोत्सव मेला में भंडारा का भी आयोजन

महुआ कालीघाट पर 11 दिवसीय गणेश महोत्सव मेला के दूसरे दिन गुरुवार को दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मेले में झूला खेल तमाशे का दर्शक जमकर आनंद उठा रहे हैं। यहां गणेश महोत्सव पर भंडारे का भी आयोजन किया गया है।
काली घाट पर गणपति की प्रतिमा देखते ही बनती है। यहां शिल्पकार द्वारा प्रतिमा को आकर्षक रूप देने के लिए कोरोना से गणपति का जंग लड़ना बताया गया है। महा संक्रमण कोरोना पर गणपति के अलावा उनके सवारी चूहा, सांप और गरुड़ द्वारा हमला बोला जा रहा है। इस प्रतिमा के जरिए कलाकार ने लोगों को कोरोना से जंग में साथ देने का अच्छा संदेश दिया है। इसे देखकर लोगों को अच्छी जानकारी भी मिल रही है। यह भी बताया गया है कि कोरोना से लड़ाई के लिए आपसी दूरी के साथ साफ-सफाई बेहद जरूरी है। मेला आयोजक द्वारा बताया गया कि 11 दिवसीय गणेश महोत्सव में शनिवार को मीठा भोजन का भंडारा होगा। वही 5 सितंबर को महा भंडारा का आयोजन किया गया है। यहां शाम में रामायण दिखाया जाता है। प्रतिमा का विसर्जन 11 सितंबर को किया जाएगा। यहां विभिन्न प्रकार के झूले, सर्कस, जादूगर के अलावा कई आकर्षक चीजें लगाई गई है। इधर कन्हौली और महुआ जवाहर चौक के गणेश महोत्सव पूजा मेला में भारी भीड़ हो रही है। शाम ढलने के साथ यहां भीड़ उमड़ पड़ती है। पूजा में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद दिया जाता है।
11 दिवसीय गणेश महोत्सव मेला में भंडारा का भी आयोजन
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ कालीघाट पर 11 दिवसीय गणेश महोत्सव मेला के दूसरे दिन गुरुवार को दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मेले में झूला खेल तमाशे का दर्शक जमकर आनंद उठा रहे हैं। यहां गणेश महोत्सव पर भंडारे का भी आयोजन किया गया है।
काली घाट पर गणपति की प्रतिमा देखते ही बनती है। यहां शिल्पकार द्वारा प्रतिमा को आकर्षक रूप देने के लिए कोरोना से गणपति का जंग लड़ना बताया गया है। महा संक्रमण कोरोना पर गणपति के अलावा उनके सवारी चूहा, सांप और गरुड़ द्वारा हमला बोला जा रहा है। इस प्रतिमा के जरिए कलाकार ने लोगों को कोरोना से जंग में साथ देने का अच्छा संदेश दिया है। इसे देखकर लोगों को अच्छी जानकारी भी मिल रही है। यह भी बताया गया है कि कोरोना से लड़ाई के लिए आपसी दूरी के साथ साफ-सफाई बेहद जरूरी है। मेला आयोजक द्वारा बताया गया कि 11 दिवसीय गणेश महोत्सव में शनिवार को मीठा भोजन का भंडारा होगा। वही 5 सितंबर को महा भंडारा का आयोजन किया गया है। यहां शाम में रामायण दिखाया जाता है। प्रतिमा का विसर्जन 11 सितंबर को किया जाएगा। यहां विभिन्न प्रकार के झूले, सर्कस, जादूगर के अलावा कई आकर्षक चीजें लगाई गई है। इधर कन्हौली और महुआ जवाहर चौक के गणेश महोत्सव पूजा मेला में भारी भीड़ हो रही है। शाम ढलने के साथ यहां भीड़ उमड़ पड़ती है। पूजा में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद दिया जाता है। रिपोर्ट नवनीत कुमार ,महुआ वैशाली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.