April 23, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

वैशाली विद्यालय महुआ में तरंग प्रतियोगिता के तहत छात्र छात्राओं ने लिया दौड़ में भाग

वैशाली विद्यालय महुआ में तरंग प्रतियोगिता के तहत छात्र छात्राओं ने लिया दौड़ में भाग

तरंग प्रतियोगिता के तहत वैशाली विद्यालय महुआ में गुरुवार को बालक बालिका वर्ग में दौर का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी हिम्मत की जोर आजमाइश की। यहां छात्र और छात्राओं के लिए अलग-अलग दौड़ प्रतियोगिता कराई गई।
खेल शिक्षक केदार प्रसाद यादव के द्वारा यहां छात्र छात्राओं को सौ मीटर की दौड़ कराया गया। इस दौर में छात्राओं ने जोर आजमाइश की। अव्वल आने वाले प्रतिभागियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयनित किया गया। खेल प्रशिक्षक केदार प्रसाद यादव ने बताया कि तरंग प्रतियोगिता के तहत छात्र-छात्राओं में विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाना है। यहां प्रथम दिन दौड़ प्रतियोगिता कराया गया। अन्य खेल भी विभिन्न दिनों में कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि खेल में भाग लेने के लिए छात्र छात्राओं में काफी उत्साह है। वह इसमें उत्साह पूर्वक भाग ले रहे हैं। शिक्षक संजय कुमार ने बताया कि खासकर इस तरंग प्रतियोगिता में छात्राओं में काफी उत्साह और उमंग देखा जा रहा है। छात्राएं इसमें बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं। इधर छात्रों के बीच भी ऊंची कूद लंबी कूद कराने की तैयारी की जा रही है। बताया गया कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। इस मौके पर चिरंजीवी कुमार, रविंद्र कुमार आदि भी उपस्थित थे। रिपोर्ट नवनीत कुमार महुआ वैशाली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.