आपसी विवाद में महिला को मारपीट कर किया जख्मी
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
आपसी विवाद में महिला को मारपीट कर किया जख्मी।
मिली जानकारी के अनुसार गोरौल थाना क्षेत्र के ग्राम भानपुर बड़ेवा , थाना गोरौल, जिला वैशाली, निवासी शान्ती देवी ,पति महेश भगत ने थाने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि सुबह लगभग 7 बजे मेरे घर पर चढ़ कर छोटु कुमार पिता मदन मोहन राय, आदर्श कुमार पिता मदन मोहन राय, मदन मोहन राय पिता स्व अक्षय वट राय, सभी ग्राम भानपुर बड़ेवा, थाना गोरौल, जिला वैशाली निवासी ने मेरे पुत्र चन्द्र मोहन कुमार के साथ गाली गलौज कर रहा था जब मैं इसका विरोध किया तो मेरा बाल पकड़ कर पटक दिया और बाल पकड़ कर मुझे घसीटने लगा और लात घुसे से मारा और मेले गले से सोने का तीन जितिया निकाल लिया, एवं मेरे पुत्र के पौकेट से 500 निकाल लिया । प्राथमिक में मदन मोहन राय सहित 3 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है
