April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

दूसरे दिन एक नामंकन, दुकान खोल कर दिन भर बैठे रहे अधिकारी लेकिन नहीं पहुंचे उम्मीदवार

दूसरे दिन एक नामंकन
दुकान खोल कर दिन भर बैठे रहे अधिकारी लेकिन नहीं पहुंचे उम्मीदवार, एकाएक नामांकन की घोषणा से कागजात तैयार करने में उम्मीदवारों को छूट रहे पसीने, दो दिनों में 115 लोगों ने कटाए एनआर रसीद
महुआ, नवनीत कुमार
प्रथम चरण में महुआ नगर परिषद के होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन अभियान के दूसरे दिन सोमवार को एक उम्मीदवार ने खाता खोला। यहां दिनभर पदाधिकारी अपनी दुकान खोल कर बैठे रहे। लेकिन उम्मीदवार नहीं पहुंचे।
बताया जा रहा है कि एकाएक नामांकन की घोषणा कर देने से उम्मीदवारों को कागजात तैयार करने में पसीने छूट रहे हैं। खासकर आरक्षण वाले सीट पर दावेदारी करने वालों को तो भारी फजीहत हो रही है कागजात तैयार करने के लिए उन्हें एक द्वार से दूसरे द्वार तक भटकना पड़ रहा है। यहां नामांकन के दूसरे दिन सभापति के लिए एक उम्मीदवार अविनाश कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल कर खाता खोला। अनुमंडल कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार यहां 2 दिनों में सभापति के लिए सिर्फ एक नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। हालांकि यह भी बताया गया कि 2 दिनों में 115 लोगों ने नाजिर रसीद कटवाए हैं। यहा नामांकन की रफ्तार बुधवार से पकड़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है। नामांकन को लेकर अनुमंडल कार्यालय में बैरियर लगाए गए हैं। साथ ही धारा 144 लागू है। मजमा लगाना वर्जित किया गया है। आचारसंहिता पर प्रशासन की पूरी नजर है। नगर परिषद चुनाव को लेकर महुआ में सरगर्मी तेज है। यहां 25 वार्डों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। कहां 16 वार्डों के नगर पंचायत से इस बार 25 वार्डों के नगर परिषद में परिणत किए गए हैं। नगर परिषद का प्रथम चुनाव होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.