April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पति के अधूरे कार्यों को करूंगी पूरी: सुधा कुमारी

पति के अधूरे कार्यों को करूंगी पूरी: सुधा कुमारी
महुआ। नवनीत कुमार
महुआ नगर परिषद के वार्ड संख्या 17 से दावेदारी ठोकने जा रही सुधा कुमारी विकास को लेकर पूरी तरह तत्परता बरतने की बाते की। वह अपने पति पूर्व वार्ड पार्षद विजय साह के अधूरे कार्य को पूरे करने के लिए मैदान-ए-जंग में आई है।
उन्होंने हिंदुस्तान संवाददाता नवनीत कुमार के समक्ष अपनी वचनबद्धता दोहराते हुए कहा कि चुनाव मैदान में आकर उन्हें पति के बचे कार्यों को पूरा करने की है। उनके पति विजय साह के द्वारा जो कार्य शेष बच गए। उसे पूरा करूंगी और वार्ड को मॉडल बनाऊंगी। उन्होंने हिंदुस्तान से पूछे गए सवाल में बताया कि बिजली पानी सड़क की समस्या को दूर करना प्राथमिकता होगी। स्ट्रीट लाइट लगाकर वार्ड को जगमग करूंगी। सुधा कुमारी गृहिणी है और समाज सेवा से भी जुड़ी है। वह यहां एक गार्डन बनाना चाहती हैं। साथ ही उनके वार्ड अंतर्गत आने वाले गांधी मैदान का सौंदर्यीकरण करने के लिए भी अपने एजेंडे में शामिल की है। सुधा ने बताया कि उन्हें क्षेत्र की जनता का पूरा स्नेह मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.