April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

लोगों की सपना वार्ड में हो विकास अपना की अरमान होगी पूरी:शिवानी

लोगों की सपना वार्ड में हो विकास अपना की अरमान होगी पूरी: शिवानी
महुआ। नवनीत कुमार
हर लोगों का का सपना होता है कि अपने वार्ड का विकास हो। लोगों में खुशी तब आती है जब हर व्यक्ति विकास की राह पर चलता है। इसलिए चुनाव जीतने के बाद वार्ड का पूरी तरह विकास करना प्राथमिकता होगी। यह बातें वार्ड संख्या 23 से मैदान-ए-जंग में आने वाली पूर्व पार्षद श्रीभगवान चौधरी की पतोहू शिवानी देवी ने हिंदुस्तान संवाद में कहीं।
शिवानी देवी ने हिंदुस्तान संवाद में बताया कि उनके ससुर श्रीभगवान चौधरी पार्षद रहकर काफी काम किए हैं। इस बार अपने ससुर के शेष बचे कार्यों को जमीन पर उतारने और उनके अरमानों को पूरा करने के लिए चुनाव ए जंग में उतर रही है। शिवानी देवी पूर्णतः गृहिणी और समाज सेवा से जुड़ी है। उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकता सड़क, बिजली, शौचालय, आवास, लाइट, नल जल को दुरुस्त करने पर रहेगी। क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता में है। उन्होंने बताया कि उनके वार्ड अंतर्गत वैशाली विद्यालय है। जिसके परिसर को सौंदर्यीकरण करेंगे। उन्होंने बताया कि उनके ससुर श्रीमान चौधरी साढे आठ वर्ष से यहां नगर पार्षद रहे हैं और हर लोगों के जुबान पर उनका नाम है। शिवानी चुनाव जीतकर लोगों की सेवा करना चाहती है। शिवानी देवी के पति चुनमुन चौधरी भी समाज सेवा से जुड़े हैं और लोगों के हर दुख सुख में साथ रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.