बोलेगा हमारा काम: राजा कुमार
बोलेगा हमारा काम: राजा कुमार
चुनावी वादे
नवनीत कुमार। महुआ
महुआ नगर परिषद वार्ड संख्या 20 से मैदान में आने वाले राजा कुमार बताते हैं कि चुनाव जीतने के बाद उनका काम बोलेगा।
वह जन समस्या को दूर करने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव जीतने के बाद बिजली समस्या दूर होगी। लाइट लगाना प्राथमिकता होगी। सड़क बनवाएंगे। साथ ही नल जल का कार्य पूरा करेंगे। भ्रष्टाचार पर रोक लगाना प्राथमिकता होगी। उन्होंने हिंदुस्तान संवाददाता नवनीत कुमार को दिए बयान में बताया कि समाज सेवा से जुड़कर हमेशा रहे हैं और आगे भी रहेंगे। वह लोगों को आवास पेंशन आदि दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाकर लोगों को लाभ दिलाएंगे।
