April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जदयू के सदस्यता अभियान एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई ।

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
गोरौल प्रखंड क्षेत्र के मधुरापुर खेल मैदान में जदयू के सदस्यता अभियान एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष भगवान सिंह ने की । वहीं संचालन प्रो. वेदप्रकाश नई किया । बैठक को सम्बोधित करते हुये विधायक सिद्धार्थ पटेल ने कहा कि यह सदस्यता अभियान आज 15 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक चलेगी । इस एक माह में हम सब मिलकर इतना सदस्यता ग्रहण करा लें कि बिहार में वैशाली सबसे पहला स्थान पर रहे और ये काम सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही सम्भव है । हमारे मुख्यमंत्री के रीढ़ हैं कार्यकर्ता । हम कार्यकर्ताओं को गर्व है कि हम नीतीश कुमार के कार्यकर्ता हैं । बड़े बुजुर्गों के अनुभव का लाभ लेना है । किसी किसी के द्वारा कहा जाता है कि मुख्यमंत्री अक्षम मुख्यमंत्री हैं । जो व्यक्ति आठ बार मुख्यमंत्री का शपथ लिया हो वह कैसे अक्षम मुख्यमंत्री हो सकता है । जनता ने उनके काबिलियत को देख कर ही मुख्यमंत्री बनाया है । विधायक श्री पटेल ने अपने निजी कोष से इस मैदान में ओपेन जिम की व्यवस्था करने की घोषणा की और मैदान में हो रहे जलजमाव समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया । विधायक ने कहा कि अगली बैठक महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के साथ बेलसर में की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.