September 18, 2022

NR INDIA NEWS

News for all

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग भारत सरकार द्वारा अखिल भारतीय स्तर 72 समाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन

प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
भारत सरकार,पटना

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग भारत सरकार द्वारा अखिल भारतीय स्तर 72 समाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन

पटना में दिव्यांगजनों को 117 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण
रिपोर्ट विवेक कुमार यादव

कार्यक्रम में कुल 185 नए दिव्यांगजनों का पंजीकरण किया गया

पटना,17 सितंबर 2022

“आजादी के अमृत महोत्सव“ के उपलक्ष्य में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अखिल भारतीय स्तर 72 समाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध करा कर समाज के मुख्य धारा में शामिल करना है। इसी क्रम में आज दिनांक 17 सितम्बर 2022 को पटना, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सी.आर.सी. पटना के परिसर में दिव्यांगजनों हेतु एक दिवसीय सामाजिक अधिकारिता षिविर का आयोजन किया गया।

आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर में रविशंकर प्रसाद, सांसद, पटना साहिब, संजीव चैरासिया, विधायक, दीघा विधान सभा की उपस्थिति में दिव्यांगजनों को 117 सहायक उपकरणों( ट्राई साईकिल, व्हील चेयर, बैशाखी, स्मार्ट केन, ब्रेल किट,श्रवणयंत्र) का वितरण किया गया और कार्यक्रम में कुल 185 नए दिव्यांगजनों का पंजीकरण किया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि सांसद रविशंकर प्रसाद ने दिव्यांगजनों को और सशक्त बनाने हेतु तकनिकी उपयोग पर बल दिया और इस हेतु उनके द्वारा हर संभव मदद करने की भरोसा दिया। मौके पर विधायक संजीव चैरसिया ने कहा कि प्रधानमंत्री दिव्यांगजनों के प्रति बहुत संवेदनशील है।
कार्यक्रम में सी॰आर॰ सी॰ पटना की प्रभारी महोदया प्रियदर्षिनी ने बताया की संस्थान में कुल तीन पाठ्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है और पिछले साल कुल 17,867 दिव्यांगजनों को ओ॰ पी॰डी॰ के माध्यम से पनूर्वास सेवाऐं और 19,736 दिव्यांगजनों को सहायक सेवायें प्रदान की गई। कार्यक्रम में सी॰आर॰सी॰पटना की प्रशासनिक अधिकारी पाॅलमी संतरा एवं पूर्नवास अधिकारी देवनंदन कुमार भी उपस्थित रहे।

पुनर्वास के लिए बिहार प्रदेश में काम कर रहे गैर सरकारी संस्थाओं ने भी भाग लिया। शिविर में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की पुनर्वास सेवाओं के बारे में दिव्यांगजनों को जागरूक भी किया गया। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आये दिव्यागजनों को सहायक उपकरणों का वितरण किया गया।
—-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.