April 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

लगाकर कोविड का टीका इस विश्व टीकाकरण सप्ताह को बनाएं खास

लगाकर कोविड का टीका इस विश्व टीकाकरण सप्ताह को बनाएं खास


– 18 वर्ष से ऊपर के लोग 2 अप्रैल से कराएं कोविन पर रजिस्ट्रेशन
– आठ गंभीर बीमारियों से बच्चों को बचाता है टीका

मुजफ्फरपुर,26 अप्रैल

अप्रैल के अंतिम सप्ताह में 24 से 30 तक विश्व टीकाकरण सप्ताह मनाया जाता है। इसका उद्येश्य बीमारी से सभी लोगों को सुरक्षा के लिए टीका को बढ़ावा देना है। इस बार यह टीकाकरण सप्ताह पूरे देश के लिए खास है, क्योंकि कोरोना के खिलाफ बहुप्रतिक्षित टीका चरणबद्ध तरीके से हमारे पास भी पहुंच चुका है। टीकाकरण से हर साल लाखों की जान बचायी जाती है। डब्ल्यूएचओ भी इस वर्ष टीके हमें करीब लाते हैं की थीम पर विश्व टीकाकरण सप्ताह मना रहा है। जिसमें जिंदगी भर हर जगह सबके स्वास्थ्य में सुधार के लिए टीकाकरण से जुड़ने के लिए जागरूक भी कर रहा है।
कोरोना के खिलाफ टीकाकरण
हम सभी कोविड की दूसरी लहर से गुजर रहे हैं। पिछले साल टीका नहीं होने पर कोरोना वायरस से बचाव मुश्किल था। हमारे देश के वैज्ञानिकों ने अपने अथक परिश्रम से कोविड के टीका का निर्माण किया है। यह टीका चरणबद्ध तरीके से हमारे बीच दिया जा रहा है। जिसमें 1 मई से 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को भी टीका दिया जाएगा। यह टीका दो डोज में दिया जा रहा है। जिससे शरीर में कोरोना के खिलाफ एक मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होगा। पर टीका लेने का मतलब यह कतई नहीं है कि हम कोरोना के अनुरुप नियमों का पालन छोड़ दें । हमें अपने जीवन में मास्क और शारीरिक दूरी के नियमों का पालन अवश्य ही करना होगा। ताकि इसके संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके। 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए 28 अप्रैल से कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन चालू होगा।
आठ गंभीर बीमारियों से बचाता है टीकाकरण
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ अजय कुमार पांडेय ने कहा यूआईपी के तहत टीकाकरण बच्चों को आठ गंभीर रोगों डिप्थीरिया, कुकुरखांसी, टेटनेस, पोलियो, टीबी, खसरा, हेपेटाइटिस बी और जेई से बचाता है। हमारे देश में मिशन इंद्रधनुष के तहत टीकाकरण अभियान चलाया जाता है। जिले में 12 से 23 महीने के वैसे बच्चे जिन्होंने बीसीजी, मीजल्स,डीपीटी और पोलियो के तीनों डोज ले लिया है उनका प्रतिशत 56 है। वहीं 12 से 23 महीने के वैसे बच्चे जिन्होंने बीसीजी का टीका लगवाया है का प्रतिशत 89.6 है। प्राइवेट की अपेक्षा लोगों ने सरकारी स्थलों पर भरोसा दिखाया है। प्राइवेट सेक्टर की फैसिलिटी पर 5.2 और सरकारी फैसिलिटी पर 94.8 प्रतिशत लोगों ने टीकाकरण कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.