ढाई हजार लोगों को दिए गए कोविड-19 के टीके महुआ, नवनीत कुमार
ढाई हजार लोगों को दिए गए कोविड-19 के टीके
महुआ, नवनीत कुमार
महाअभियान के तहत यहां अस्पताल प्रशासन द्वारा महुआ में हजारों लोगों को कोविड-19 से बचाव को लेकर टीकाकरण किया गया। यहां टीकाकरण अभियान को लेकर ढाई दर्जन से भी अधिक केंद्र बनाए गए थे। जहां पर टीकाकर्मियों ने पहुंचकर महा संक्रमण से बचाव को लेकर प्रथम, द्वितीय और बूस्टर डोज देकर अभियान को सफल बनाया।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कमलेश कुमार के नेतृत्व में टीकाकरण अभियान यहां पूरे उल्लास के बीच जोर-जोर से चलाया गया। इस महाअभियान के तहत टीका लेने के लिए लोगों की फिर केंद्रों पर होती रहे। प्रथम, द्वितीय के साथ बूस्टर डोज दिए गए। बताया गया कि बूस्टर डोज लेने के लिए सबसे अधिक भीड़ रही। स्वास्थ प्रबंधक प्रकाश कुमार, बीसीएम आफताब आलम, श्याम कुमार आदि ने अभियान की सफलता को लेकर विभिन्न केंद्रों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने टीकाकर्मियों को कई आवश्यक निर्देश भी दिए। बताया गया कि स्कूलों में छात्र-छात्राओं को भी टीकाकरण किया गया। अभियान के तहत टीका लेने के लिए छात्र-छात्राओं में काफी अधिक उत्साह देखी गई। स्वास्थ्य प्रबंधक प्रकाश कुमार ने बताया कि अभियान के तहत 2450 लोगों को टीकाकरण किया गया। इसके लिए 32 केंद्र बनाए गए थे।
मीरपुर पताढ पंचायत में विभिन्न योजनाओं की हुई जांच
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ प्रखंड से सटे मीरपुर पताढ पंचायत में विभिन्न योजनाओं की जांच की गई। यहां जांच को लेकर हड़कंप मची रही।
यहां पहुंचे बिदुपुर के बीडियो किरण कुमारी ने पीडीएस, हाईस्कूल कर्णपुरा, आंगनवाड़ी केंद्र, नल जल, मनरेगा सहित विभिन्न योजनाओं की जांच की। जांच को लेकर अनियमितता बरतने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। ग्रामीणों द्वारा विभिन्न योजनाओं में गड़बड़ी की भी शिकायत की। हालांकि अधिकतर योजनाएं ठीक-ठाक पाई गई। बताया गया कि इस पंचायत में कितने वार्ड हैं उससे अधिक नल जल लगाए गए हैं। हालांकि यहां पीडीएस दुकानदारों द्वारा की जाने वाली गड़बड़ियों को भी लोगों ने पदाधिकारी को बताया। पीडीएस दुकानदारों द्वारा लाभुको को राशन तौल में कटौती करना बताया गया। मालूम हो कि इस पंचायत में बीते महीने स्वयं डीएम यशपाल मीणा द्वारा भी विभिन्न योजनाओं की जांच की गई थी। सभी जगह पर डीलरों की मनमानी से उपभोक्ता परेशान है। डीलर उपभोक्ताओं को राशन के वजन में कटौती और अधिक कीमत लेते हैं। जिसकी शिकायत हमेशा आती रहती है।
