विभिन्न जगहों से पुलिस ने 3 अपह्रता को किया बरामद
विभिन्न जगहों से पुलिस ने 3 अपह्रता को किया बरामद
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर विभिन्न जगहों से तीन अपह्रता को बरामद करने में सफलता पाई है। बरामद तीनों अपह्रताओं को धारा 164 के बयान के लिए न्यायालय में पेश किया गया।
जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि थाने के लक्ष्मीपुर निवासी उमेश भगत ने अपनी पुत्री प्रियंका कुमारी को अपहरण कर ले जाने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस अपह्रता को बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही थी। अपहृत प्रियंका को अवर निरीक्षक अभय कुमार ने बरामद कर न्यायालय में पेश किया। वही अपह्रत निशा कुमारी को पुलिस द्वारा बरामद किया गया। थाने के फुलवरिया निवासी प्रमोद पासवान ने पुत्री निशा कुमारी को अपहरण करने का मामला दर्ज कराया था। निशा की बरामदगी महुआ स्टैंड से हुई। निशा को एसआई पूजा कुमारी ने कोर्ट में बयान दर्ज कराया। वही महुआ रामराय की अपहृत नीलम देवी को अवर निरीक्षक मोनी कुमारी ने आगरा से बरामद किया। नीलम देवी को अपहरण का मामला पति मुन्ना राय ने दर्ज कराया था। सभी अपहर्ताओं का कोर्ट में बयान दर्ज कराकर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। यह तीनों अपह्रताओं की बरामदगी के लिए पुलिस को नाटकीय ढंग अपनाना पड़ा।
