April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

राजकीय कृत माध्यमिक उच्च विद्यालय में फॉर्म के नाम पर अवैध वसूली के विरोध में छात्र छात्राओं ने जमकर हंगामा

 

पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के मौदह बुजुर्ग पंचायत स्थित राजकीय कृत माध्यमिक उच्च विद्यालय में फॉर्म के नाम पर अवैध वसूली के विरोध में छात्र छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। हद तो तब हो गई जब एक छात्रा के अभिभावक से शिक्षक द्वारा अवैध रूप से फार्म के नाम पर पैसा लेते हुए स्थानीय विधायक लखेंद्र कुमार रौशन उर्फ लखेंद्र पासवान ने रंगे हाथो शिक्षक को पकड़ लिया गया। इस दौरान विधायक ने विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं अन्य शिक्षको को जमकर फटकार लगाई। वही इसके लिए उन्होंने साफ तौर पर वरीय अधिकारी को शिकायत करने की बात कही।
एक तरफ सरकार जहां सूबे के स्कूलों की दशा में सुधार एवं बच्चो की शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए तरह तरह के जुगत लगाने में जुटी है वही दूसरी ओर विद्यालय प्रशासन शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चौपट करने में जुटे है। जिसका ताजा उदाहरण प्रखंड क्षेत्र के मौदह बुजुर्ग राजकीय कृत माध्यमिक उच्च विद्यालय में नवम वर्ग के छात्र छात्राओं का निबंधन फार्म भरवाया जा रहा था। इसी दौरान सैदपुर डुमरा गांव निवासी एक छात्रा का फार्म भरवाने उसके अभिभावक रविन्द्र राय विद्यालय पहुंचे थे। रविंद्र राय द्वारा विद्यालय के शिक्षक से फार्म के नाम पर दस रुपए की मांग की गई। जिसपर रविन्द्र राय द्वारा पैसा दिया ही जा रहा था कि स्थानीय विधायक लखेंद्र कुमार रौशन उर्फ लखेंद्र पासवान विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंच गए। विधायक द्वारा जब उक्त पैसे के संबंध में पूछा गया तो शिक्षको द्वारा कोई जबाव नहीं दिया गया जिसपर विधायक भड़क उठे। उन्होंने विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं अन्य शिक्षकों को जहां जमकर खड़ी खोटी सुनाई वही अवैध वसूली को लेकर जिले के वरीय अधिकारी को लिखने की बात कही। विधायक द्वारा जब मौके पर मौजूद विद्यार्थियों से पूछताछ की गई तो विद्यार्थियों द्वारा सभी लड़कों से दस रुपए प्रति फार्म के दर से वसूली की गई थी। जबकि शिक्षा विभाग द्वारा उक्त फार्म विद्यार्थियों को मुफ्त उपलब्ध कराया जाना है। मौके पर मौजूद अभिभावक रविन्द्र राय ने आरोप लगाया कि विद्यालय के शिक्षक द्वारा अभिभावकों के साथ हमेशा अभद्र व्यवहार किया जाता है। वही दर्जनों की संख्या में छात्र छात्राओं ने शिक्षक पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया। विद्यालय में हंगामा होने की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे स्थानीय मुखिया आशा देवी समाज सेवी लक्ष्मी ठाकुर एवं अन्य लोगों ने विद्यार्थियों को समझा बुझा कर शांत कराया।

क्या कहते है प्रभारी प्रधानाध्यापक-

इस संबंध में पूछेजाने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार बदल ने पहले तो कुछ भी बताने से साफ साफ इंकार कर दिया परंतु लोगो पूछने पर बताया कि बच्चो द्वारा दूसरी बार फार्म मांगने पर दस रुपए का चार्ज लिया जा रहा है।सरकार की ओर से फार्म के नाम पर विद्यार्थियों से पैसा लेने का कोई प्रावधान नहीं है।

क्या कहते है विधायक-

इस संबंध में स्थानीय भाजपा विधायक लखेंद्र कुमार रौशन उर्फ लखेंद्र पासवान ने बताया की विद्यालय के निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों से अवैध वसूली का मामला सामने आया था। इसके लिए शिक्षको को साफ तौर पर सख्त निर्देश दिया गया है विद्यालय में शिक्षा की स्थिति काफी बद्तर हो गई है। जहां शिक्षक है वहां छात्र नही है और जहां छात्र है वहां शिक्षक नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.