शराब बरामदगी मामले में 5 को जेल
शराब बरामदगी मामले में 5 को जेल
पुलिस ने शराब धंधेवाज के पास से एक देशी पिस्तौल भी किया बरामद
महुआ, नवनीत कुमार
शराब बरामदगी मामले में महुआ पुलिस ने पांच धंधेवाजों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। यह गिरफ्तारी पुलिस ने शराब बरामदगी के साथ ही की।
जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि महुआ के तरौरा दयालपुर से एक ट्रक शराब के साथ एक अल्टो गाड़ी और एक बाइक बरामदगी की गई है। ट्रक पर 300 कार्टन में 2633 लीटर शराब लदी थी। जिसे जप्त कर लिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि शराब के साथ 5 धंधेवाज महुआ थाना के विशनपुर तरौरा निवासी प्रीतम कुमार, उत्तर प्रदेश जौनपुर दुगौली के अजय कुमार, सुपौल टरिया निवासी संजीत कुमार, रंजीत कुमार तथा टूनटून कुमार को भी पकड़ा गया। धंधेवाज के पास से एक देसी पिस्टल भी बरामद हुआ है। गिरफ्तार पांचो धंधेवाजों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। उन्होंने यह भी बताया कि बिशनपुर तरौरा चंवर में ट्रक से विभिन्न ब्रांडो के विदेशी शराब मंगाकर खपाने की तैयारी चल रही थी। इस बीच भनक लगने पर छापेमारी की गई।
