April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बरडीहा में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर 1151 कन्याओं के द्वारा निकाली गई भव्य कलशयात्रा।

बरडीहा में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर 1151 कन्याओं के द्वारा निकाली गई भव्य कलशयात्रा।
पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।
पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के बरडीहा बेसिक स्कूल परिसर में आयोजित ग्यारह दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर गुरुवार की सुबह दर्जनों हाथी घोड़े एवं गाजे बाजे के साथ भव्य कलशयात्रा 1151 कन्याओं के द्वारा निकाली गई। कलशयात्रा में जल भरी को लेकर टैंकर में पवित्र गंगाजल भरकर पहलेजा घाट से डभैच गांव स्थित अतिप्राचीन बाबा दर्वेशवर नाथ मंदिर परिसर में रखा गया था। जहां आचार्य अरुण पांडेय के मंत्रोच्चारण के बाद कलश में जल भरी कर कन्याएं 4 किलोमीटर की दुरी तय कर 4 घंटे में यज्ञ परिसर पहुंची जहां मंत्रोच्चारण के बाद कलश यज्ञ मंडप में स्थापित कराया गया जिसके बाद 11 दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ प्रारम्भ हो गया। कलशयात्रा में मुख्य अतिथि विधायक लखेंदर कुमार रौशन उर्फ लखेंदर पासवान, पुर्व विधायक प्रेमा चौधरी, राम जानकी मठ के मठाधीश बाबा विश्वमोहन दास जी महाराज , के साथ ही यज्ञ कमिटी के अध्यक्ष रामचंद्र राय, शम्भु प्रसाद यादव, व्यवस्थापक झुनीलाल पंकज, सचिव पैक्स अध्यक्ष शंकर कुमार सावन, संतोष कुमार यादव, रामकुमार कुशवाहा,ललु कुमार, मिथलेश राय,सुकेश कुमार, पंचानंद रवि, राजेन्द्र राय, संजय कुमार राय उर्फ भीम राय, बलिंद्र राय, राजीव कुमार, सुनील कुमार, के साथ ही भारी संख्या में बरडीहा गांव के सभी ग्रामीणों के साथ ही आस पास के लोग उपस्थित थे कलशयात्रा को देखने के लिए हजारों की संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु की भीड़ स्टेट हाईवे के दोनों किनारे उमड़ पड़ी थी जय श्री जय श्रीराम के जयघोष से बरडीहा सहित आसपास का इलाका पुरी तरह भक्तिमय हो गया था यज्ञ परिसर में विभिन्न देवी देवताओं की 151 आकर्षक मुर्तियां स्थापित की गई है जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है वहीं सात तल्ला भव्य यज्ञ मंडप भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है यज्ञ मेले एवं प्रवचन मंच का विधिवत उद्घाटन भाजपा विधायक लखेंदर कुमार रौशन उर्फ लखेंदर एवं राम जानकी मठ के मठाधीश बाबा विश्वमोहन दास जी महाराज आदि ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए महंत विशमोहन दास जी महाराज ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार बरडीहा गांव में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया गया है इसके लिए यहां के लोग धन्यवाद के पात्र हैं उन्होंने कहा कि यज्ञ से क्षेत्र का वातावरण शुद्ध होता है एवं अध्यात्मिक विकास होता है। वहीं विधायक लखेंदर कुमार रौशन ने कहा कि यज्ञ से जहां क्षेत्र में शांति समृद्धि होती है वहीं क्षेत्र का वातावरण शुद्ध होता है लोगों में खुशहाली आती है उन्होंने लोगों से साल में एक बार यज्ञ अवश्य ही करानें की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.