April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

टैंकर ब्लास्ट और उसके चपेट में आने के कारण तीन लोगों की मौत से क्षेत्र एवं चौक पर मातम का माहौल छाया हुआ है.

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
बीते बुधवार को थाना क्षेत्र के एन एच् 22 कटरमाला गोढ़ीया चौक पर खाली पेट्रौल टैंकर में बेल्ड़िंग करने के दौरान हुए ब्लास्ट और उसके चपेट में आने के कारण तीन लोगों की मौत से क्षेत्र एवं चौक पर मातम का माहौल छाया हुआ है. वृहस्पतिवार को अन्य दिनों की अपेक्षा काफी कम लोग ही दिख रहे थे. प्रतिदिन लगने बाला सब्जी मंडी में भी किसान एवं व्यापारी अन्य दिनों की अपेक्षा काफी कम ही आये थे. मंडी संचालक मनोहर कुमार एवं संजय कुमार ने बताया कि इस हादसे से लोग अभी भी डरे हुय है. चौक चौराहे पर आने से डर रहे है. वही कई लोग नाम नही छापने के शर्त पर बताया कि गोरौल चौक से गोढ़ीया के बीच कई जगहों पर अवैध रूप से खुलेआम भारत पेट्रॉलियम के गाड़ियों से डीजल पेट्रौल की चोरी की जाती. लाखो का अवैध कारोबार यहां प्रतिदिन होता है . एक दो माह पूर्व अवैध तेल कटाई के लिए स्थानीय लोगों से विवाद भी हुआ है परंतु तेल के धंधे बाज को फर्क नहीं पड़ता है वहीं कुछ लोगों का कहना है कि प्रषासन को भी इसकी जानकारी है , इसी अवैध धंधे के क्रम में ड्राइवर यहां पर रुकते है डीजल पेट्रौल बेचने के लिये गाड़ियों का लॉक तोड़ते है. कभी कभी जरूरत के हिसाब से बेल्ड़िंग कराना भी पड़ता है. यहां सब कुछ खुलेआम होता है. कई जिलों के पदाधिकारी के अलावे मंत्रियों का भी आनाजाना लगा रहता है फिर भी कोई कार्रवाई नही किया जाता है. लोगो का कहना था कि हादसा का मुख्य कारण डीजल पेट्रौल की अवैध चोरी भी बताया गया है. मालूम हो कि बीते बुधवार को घटी ह्रदयविदारक घटना में बेल्डर दुकानदार वकील सहनी, गाड़ी के चालक रंजीत कुमार उपचालक अर्जुन कुमार की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी थी. तीनो मृतक भारत पेट्रॉलियम के तैल टंक लौरी का बेल्ड़िंग कर रहा था जिस दौरान बिस्फोट हो गया और तीन लोग अपनी जान गवां बैठे. जनता के द्वारा लगाए गए आरोप के बारे में थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने इस आरोप को नकारते हुए कहा कि घटना घट जाने के बाद आरोप ही आरोप लगाया जाता है जबकि ऐसा कुछ नहीं है , अगर ऐसा अवैध कारोबार चलता है तो इसकी जांच कर कार्रवाई किया जाएगा,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.