April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

इनरव्हील क्लब की हुई वार्षिक बैठक में कई विषयों पर चर्चा

इनरव्हील क्लब की हुई वार्षिक बैठक में कई विषयों पर चर्चा
क्लब के क्रियाकलापों की भी हुई समीक्षा, महिलाओं ने वेवाकी की से रखी अपनी बात
महुआ, नवनीत कुमार

हाजीपुर के अस्पताल रोड स्थित टाउन थाना के पास एक होटल सभागार में गुरुवार को इनरव्हील क्लब से जुड़े सदस्यों की वार्षिक बैठक हुई। इस बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस मौके पर क्लब के क्रियाकलापों की समीक्षा भी हुई।
इस वार्षिक बैठक में मुख्य रूप से विशिष्ट अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डा रीता झा ने पहुंचकर क्लब के सदस्यों की हौसला अफजाई की। उन्होंने क्लब के सदस्यों के द्वारा किए जा रहे कार्यों को सुनकर खुशी जाहिर की और कहा कि यह क्लब ऐसे लोगों के कारण आगे की ओर बढ़ रहा है। पाटलिपुत्र इन क्लब की धर्मशिला, प्रियंका आदि भी कार्यक्रम में पहुंची और इनरव्हील क्लब के सदस्यों कार्य और उनके क्रियाकलापों को देखकर अभिभूत हुई। इस मौके पर कुमारी मधुमिता, बेबी कुमारी, डॉ विनीता आदि के द्वारा बताया गया कि इनरव्हील क्लब महिला स्वायत्त संगठन में सर्वोपरि स्वैच्छिक संस्था है। जिसका उद्देश्य मित्रता, सेवाभाव से वैशी महिलाओं और बच्चों में अपनत्व बढ़ाकर उन्हें सशक्त करना है, जो अभी भी पुरानी रिती रिवाज को लेकर घरों के चौखट तक ही बंधे हैं। हाजीपुर क्लब की प्रेसिडेंट डॉ विनीता व अन्य ने कहा कि क्लब 32 प्रोजेक्ट को जिला में उतारी है। स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम से लेकर जिले में शिक्षकों एवं बच्चों को सशक्त करने का काम क्लब के द्वारा की गई है। क्लब वैशाली जिले में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाने में सक्षम हुआ है। इनरव्हील क्लब हाजीपुर की एडिटर सीमा सिंह ने अपने 32 परियोजनाओं के पदाधिकारियों एवं इनरव्हील क्लब के सदस्यों के साथ साझा करते हुए इससे अभूतपूर्व कार्य बताया। कार्यक्रम का सफल संचालन कुमारी संगीता के द्वारा किया गया। बताया गया कि इनरव्हील क्लब महिलाओं को खुलकर अपनी खुशी और उमंग को एक दूजे के बीच सामने लाने का काम करता है। इस क्लब में महिलाओं द्वारा खुशी का इजहार किया जाता है। जो एक बेमिसाल साबित हो रहा है। क्लब के द्वारा विभिन्न संगठनों को अच्छे कार्य करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक और विभिन्न सामानों से पुरस्कृत भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.