भाजपा उम्मीदवार केदार प्रसाद गुप्ता की जीत को लेकर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
कुढ़नी विधान सभा चुनाव क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार केदार प्रसाद गुप्ता की जीत को लेकर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखा गया. भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजीत पांडेय, ब्रजेशमणि त्रिवेदी, सतीश श्रीवास्तव, अमरजीत प्रसाद सहित अन्य नेताओं एवं दर्जनों कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाईया खिलाकर बधाई दिया. नेताओ ने इस जीत को ऐतेहासिक जीत बताते हुय कहा कि यह चुनाव परिणाम से भाजपा की प्रचंड बहुमत का सूचक है. देश ही नही बिहार में भी पूर्ण बहुमत से अगामी भाजपा की सरकार बनना तय है.
