April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

छापेमारी में पकड़ी गई बिजली चोरी / रिपोर्ट नवनीत कुमार

छापेमारी में पकड़ी गई बिजली चोरी
महुआ। नवनीत कुमार
महुआ विद्युत कार्यालय द्वारा चलाई गई छापेमारी अभियान में विभिन्न जगहों पर विद्युत चोरी पकड़ी गई। इस दौरान 4 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। उन पर जुर्माना लगाकर प्राथमिकी के लिए थाने में आवेदन दिया गया है। यह छापेमारी गुरुवार को विद्युत विभाग के कनीय अभियंता के नेतृत्व में की गई।
जानकारी देते हुए कनीय विद्युत अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि चांदसराय में राज मंगल के यहां बिजली चोरी पकड़ी गई। इनके यहां चोरी से बिजली मोटर चलाई जा रही थी। उन पर 2,1178 जुर्माना की गई है। इसी तरह फतेहपुर पकड़ी में राकेश कुमार के यहां बिजली चोरी पकड़ी गई। इसी गांव में सुरेश सिंह के यहां भी बिजली चोरी पकड़ी गई। दोनों लोगों पर क्रमशः 13022 रुपए जुर्माना लगाया गया है। उधर कन्हौली बिशनपरसी में भी छापेमारी के दौरान बिजली चोरी पकड़ी गई। यहां महावीर सिंह के घर में बिजली चोरी पकडे जाने पर 7816 रुपए जुर्माना लगाया गया है। आवेदन कनीय अभियंता अरविंद कुमार द्वारा थाने को दी गई है। कनीय अभियंता ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी जारी रहेगी। इधर बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर विद्युत चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया है। विभाग के द्वारा बिजली चोरी पर पूरी तरह सख्ती बरती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.