April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में आंगनबाड़ी केंद्र द्वारा पोषक क्षेत्र में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली

महुआ में आंगनबाड़ी केंद्र द्वारा पोषक क्षेत्र में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली
महुआ, नवनीत कुमार
पहले करेंगे मतदान फिर करेंगे जलपान, अधिकार के साथ हम अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे आदि नारों के साथ गुरुवार को महुआ के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली आंगनबाड़ी केंद्र के पोषक क्षेत्र में निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया गया।
उन्हें बताया गया कि 18 दिसंबर को नगर परिषद के लिए होने वाले चुनाव में वह सभी अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। इससे वह स्वच्छ निष्पक्ष और अच्छे उम्मीदवार का चुनाव कर सकेंगे। महुआ के आंगनबाड़ी केंद्र पर स्वयं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अनीता जायसवाल उपस्थित होकर मतदाता जागरूकता रैली में योगदान दिया। उन्होंने घूम कर वोटरों को चुनाव में मुखर होने को कहा। उन्होंने कहा कि यह उनका अधिकार है और इस अधिकार को वे लोग जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पहले मतदान में भाग लेंगे फिर घर पहुंचकर जलपान करेंगे। क्योंकि मतदान करना उनका अधिकार और जिम्मेवारी भी है। साथ में पर्यवेक्षिका कृर्तिका, इंदु आदि भी थी। उन्होंने भी क्षेत्र में घूमकर मतदाताओं को मतदान में जागरूक होकर आगे आने को कहा। मालूम हो कि चुनाव को लेकर यहां सरगर्मी तेज है। सभी उम्मीदवार अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। वे मतदाताओं को रिझाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हालांकि वोटर बिल्कुल चुपचाप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.