April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जहरीली शराब से छपरा हो रही लगातार मौत से गोरौल थाना हाई अलर्ट।

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
जहरीली शराब से छपरा हो रही लगातार मौत से गोरौल थाना हाई अलर्ट।
छपरा में जहरीली शराब से हो रही लगातार मौत से गोरौल पुलिस हाई अलर्ट हो गई है और चौकीदारों के साथ बैठक कर थानाध्यक्ष ने चौकीदारों को चेतावनी देते हुये टास्क भी दी । बैठक में थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने चौकीदारों को सम्बोधित करते हुये स्पष्ट शब्दो में कहा कि मुझे अपनी नौकरी नहीं गवानी है । जिन चौकीदारों के क्षेत्र में शराब बेचे जाने एवं शराब पीने की शिकायत मिल गयी उन चौकीदारों की खैर नहीं है ।
उनके खिलाफ आरक्षी अधीक्षक के यहां कानूनी कार्रवाई हेतु रिपोर्ट की जाएगी । थानाध्यक्ष ने कहा कि कहीं शराब बेचे जाने या कोई शराब पीते हुये या कोई नशे की हालत में भी हो तो तत्क्षण सूचना दें जिससे समय पर पकड़ा जा सके । इस पर भी नजर रखनी होगी कि कहीं ताड़ी बेचने वाले ताड़ी के आड़ में देशी शराब तो नहीं बेच रहे हैं । इन सारी बातों को आप सभी आदमी प्राथमिकता से लें । नहीं तो नौकरी भी गवानी पड़ सकती है । किसी भी सूरत में शराब बेचे जाने एवं पिये जाने की शिकायत बर्दास्त नहीं की जायेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.