April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में शांतिपूर्ण हुई नगर परिषद का चुनाव/रिपोर्ट नवनीत कुमार

महुआ में शांतिपूर्ण हुई नगर परिषद का चुनाव
महुआ। नवनीत कुमार
महुआ में नगर परिषद के लिए हुए चुनाव पदाधिकारियों के सख्ती के कारण पूरी तरह शांतिपूर्ण संपन्न हुई। यहां किसी तरह का कोई अप्रिय घटना नहीं है। चुनाव को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रही।
वही उम्मीदवार भी वोटरों को रिझाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।
यहां 25 वार्डों के लिए हुए चुनाव में एक सभापति, एक उपसभापति और 25 वार्ड पार्षद के लिए वोट डाले गए। चुनाव को लेकर दिनभर गहमागहमी की स्थिति बनी रही। कई जगह पर तो उम्मीदवार और उनके समर्थकों में हाथापाई भी हुई। हालांकि उसे शांत कर दिया गया। चुनाव को लेकर कुछ उम्मीदवारों का दोषारोपण भी होते रहा। वह अपने-अपने पक्ष के वोटरों को बूथों पर भेजने के लिए लगातार दौड़ लगाते रहे। वैसे वोटरों को भी उठा कर मत डालने के लिए बूथ पर ले गए जो जाने में असमर्थ थे। वोट डालने के लिए सुबह से बोटरों की लगी कतार शाम तक बनी रही। चुनाव में शांति बहाल रखने के लिए एसडीओ संदीप कुमार, एसडीपीओ पूनम केसरी, डीसीएलआर खुर्शीद अकरम, थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना अलावा अन्य पदाधिकारी सक्रिय रहे। सबसे बड़ी बात यह हुई कि कुल मिलाकर चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। महिला और नववोटरों में सबसे ज्यादा उत्साह देखा गया।
चुनाव को लेकर दिन भर बाजार में चर्चा का बाजार गर्म रहा। हर लोग चुनाव को लेकर ही बातें कर रहे थे। कुछ दुकानें बंद भी रही। हालांकि अधिकतर दुकानें खुली रही। यहां चुनाव को लेकर दुकानदारी में थोड़ा असर पड़ा। पब्लिक का कम आना हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.