सामने से आ रहे वाहन के चकमें में नदी में गिरी कार
सामने से आ रहे वाहन के चकमें में नदी में गिरी कार
महुआ मंगरू चौक से पहाड़पुर होते हुए इमादपुर जाने वाली सड़क पर कढनिया के पास हुई घटना
महुआ, नवनीत कुमार
सामने से आ रही वाहन की चकमें आकर एक कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और वह गाड़ी सहित नदी में कूद गया। हालांकि भगवान का शुक्र था कि लोगों ने उसे पानी से किसी तरह कार का शीशा तोड़ कर निकाला।
यह घटना रविवार की शाम महुआ मंगरू चौक से पहाड़पुर होते हुए इमादपुर जाने वाली सड़क पर महुआ थाना अंतर्गत कढनिया के पास घटी। घटना के बाद लोगों की भारी भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि पहाड़पुर की तरफ से मंगरू चौक की ओर जा रहे कार को सामने से आ रहे किसी वाहन ने चकमा दे दिया। इस चकमें में कार चालक ने संतुलन खोते हुए करीब 30 फीट से भी अधिक गहररी बाया नदी में कूद गया। यह घटना जब लोगों ने देखा तो भीड़ जुट गई और पानी भरे नदी से कार का शीशा तोड़कर किसी तरह चालक और उसमें बैठे अन्य सवार को निकाला। यहां कार पर सवार घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। काफी देर बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर नदी में उपलाते रैपर में शराब का खाली बोतल बरामद किया। स्थानीय लोगों का कहना था कि यहां कई दिनों से यह रैपर नदी में उपला रहा था। पुलिस शराब की खाली बोतल को अपने साथ ले गई। यहां लोगों का कहना है कि सड़क के एक किनारे वाया नदी है। जबकि दूसरी तरफ गहरी खाई है। यहां हमेशा दुर्घटनाएं हुआ करती है। जहां घटना हुई है वहां तीखा मोर होने के कारण सामने से आने वाली गाड़ी का भी पता नहीं चलता। इस बीच चालक संतुलन खो देते हैं। यहां पर कई मौतें भी हो चुकी है और दुर्घटनाएं तो बराबर होते रहती है। 3 महीने पूर्व भी इसी तरह नदी में एक वाहन गिरी थी और कई लोग घायल हुए थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की एक ओर नदी और दूसरी ओर खाई होने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इसकी सूचना यहा वरीय पदाधिकारियों को भी दी जा चुकी है लेकिन किसी का ध्यान इस ओर नहीं है।
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर
महुआ। सड़क दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना महुआ मंगरू चौक से पहाड़पुर जाने वाली सड़क पर कढनियां वाया नदी मोड़ के पास घटी।
बताया जा रहा है कि रविवार की दोपहर बाइक पर सवार दो व्यक्ति महुआ की ओर से पहाड़पुर की तरफ जा रहा था। इस बीच उक्त स्थान के पास किसी वाहन ने चकमा दे दिया। इस चकमे में बाइक सवार असंतुलित होते हुए सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इस घटना में दोनों सवारों को गंभीर चोटें आई। लोगों ने घायल बाइक सवार को आनन-फानन में इलाज के लिए महुआ अनुमंडल अस्पताल भेजा। घायल बाइक सवार पहाड़पुर पंचायत के टोले गदहिया का रहने वाला बताया गया है।
