April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

यूरिया लेने के लिए दुकानों पर किसानों की मची रही आपाधापी/रिपोर्ट नवनीत कुमार

यूरिया लेने के लिए दुकानों पर किसानों की मची रही आपाधापी
किसानों को जरूरी के लायक आवंटन कम होने से दुकानदार परेशान, कई सरकारी दुकानों में अभी भी यूरिया नदारद
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ के कुछ सरकारी दुकानों में यूरिया का आवंटन हुआ जिसे किसानों के बीच वितरण किया गया। इस बीच गुरुवार को किसानों के बीच यूरिया वितरण के दौरान आपाधापी की स्थिति बनी रही। किसानों के जरूरी के मुताबिक यूरिया का आवंटन कम होने से दुकानदार और किसान दोनों परेशान है।
किसानों को जितनी यूरिया चाहिए उतनी नहीं मिल रही है। इधर अभी भी कई सरकारी दुकानों में यूरिया नदारद है। इसके कारण किसान खाद के लिए मारे फिर रहे हैं। महुआ के मुजफ्फरपुर रोड स्थित फुलार चौक पर मुन्ना खाद बीज दुकान से किसानों के बीच यूरिया का वितरण किया गया। यहां दुकानदार को 100 बोरी ही यूरिया आवंटित किए गए थे। जबकि मांग अधिक होने से अधिकतर किसान बगैर यूरिया लिए बैरंग वापस लौट गए। यहां यूरिया लेने आए किसान जीमदार राय, लाल मुनी देवी, नरेश प्रसाद सिंह, मो इस्माइल, मो नियाज, मो जावेद, स्मिता कुमारी, रंजू देवी आदि ने बताया कि आधार कार्ड देकर और पास मशीन पर अंगूठा लगाकर यूरिया ले रहे हैं। यहां 266 के बोरी यूरिया किसानों के बीच वितरण की गई। दुकानदार अनिल कुमार ने बताया कि यहां किसानों में यूरिया की खपत को देखते हुए इसकी आवंटन की मांग की गई हैं। उन्होंने बताया कि यहां आईपीएल की यूरिया किसानों में वितरित की गई है। कृषि सलाहकार मनोज कुमार ने भी बताया कि जरूरत के अनुसार यूरिया कम आई थी। पूर्व जिला पार्षद अशोक कुमार अकेला ने बताया कि किसानों के जरूरत के मुताबिक यूरिया का आवंटन कम होने से परेशानी हो रहे हैं। उधर महुआ पंचमुखी चौक स्थित बिस्कोमान में दो सप्ताह बाद भी यूरिया नहीं पहुंची है। यहां से किसानों को इफको यूरिया मिलती है। इस समय किसान गेहूं, मकई, आलू, दलहन, तेलहन, तंबाकू, हरी सब्जी आदि में सिंचाई कर यूरिया डाल रहे हैं, लेकिन उन्हें यह मिलना मुश्किल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.