जदयू नेता के मातृ शोक , लोगों ने दी श्रद्धांजलि ।
जदयू नेता के मातृ शोक , लोगों ने दी श्रद्धांजलि ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
महुआ वैशाली जनता दल( यू) के जिला महासचिव पूर्व महुआ प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष जहांगीरपुर सलखन्नी पंचायत के चांदपुरा निवास उमेश कुमार सिंह की 102 वर्षीया माता जानकी देवी का सुबह निधन हो गई। निधन की खबर मिलते ही समाजसेवी, विभिन्न राजनीतिक दल के नेतागण एवं आसपास के बड़ी संख्या में लोग उनके निवास स्थान पर मृत आत्मा की श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उपस्थित हुए। श्री सिंह की माता एक बुजुर्ग ,धर्म परायण, सादगी पूर्ण थी, जो अपने घर में दो पुत्र पुत्री और सहित भरा पूरा परिवार छोड़ कर इस संसार से विदा हुई। उनके निधन पर जेपी सेनानी नरेंद्र कुमार सिंह ,राजीव कुमार सिंह , डॉ संजय राय, रामसागर सिंह, प्रमोद कुमार सिंह , जद यू नेता राजकुमार राय, जिला परिषद 17 के प्रतिनिधि व राजद नेता संजय पासवान,सुपौल टरिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि दिलीप कुमार नेता ,मनोज राय, डॉ रंजीत कुमार सिंह, नरेश सिंह सहित दर्जनों लोग शामिल है। अंतिम संस्कार हाजीपुर के कौनहारा घाट पर संपन्न हुआ।
