April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित होकर केंद्रीय मंत्री ने जताई संवेदना

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित होकर केंद्रीय मंत्री ने जताई संवेदना
पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री का किया जोरदार स्वागत
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ के हसनपुर ओस्ती में रालोजपा कार्यकर्ता की हुई आकस्मिक निधन पर उनके परिजनों से मिलकर केंद्रीय मंत्री ने दुख बाटा और इस विपदा की घड़ी में धैर्य और साहस रखने को कहा। कार्यकर्ता की हुई असामयिक निधन पर उन्होंने गहरी संवेदना व्यक्त की।
रालोजपा सुप्रीमों सह केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस बुधवार की देर शाम महुआ के हसनपुर ओस्ती पहुंचे। उन्होंने पार्टी के पंचायत के अध्यक्ष स्व. विनोद पासवान के असामयिक निधन पर उनके श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर मृतक को नमन किया। उन्होंने कहा की स्व. पासवान का निधन घर परिवार और पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने मृतक विनोद पासवान की पत्नी प्रिया देवी, पुत्र विक्की कुमार व विक्रम कुमार, पुत्री दीपाली व विपाशा कुमारी को इस दुख की घड़ी में धैर्य और साहस रखने को कहा। यहां पंचमुखी चौक पर कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री श्री पारस का जोरदार स्वागत किया। मौके पर दलित सेना के प्रदेश प्रधान महासचिव घनश्याम कुमार दाहा, राष्ट्रीय सचिव ब्रह्मदेव राय, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पारसनाथ गुप्ता, प्रदेश सचिव अरशद अली उर्फ लाडले, जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार चंदन, युवा के जिला अध्यक्ष सुनील कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद पासवान, दलित सेना के मनोज पासवान, कामेश्वर प्रसाद सिंह, प्रदेश सचिव शिवनाथ पासवान, दिशा सदस्य सत्यनारायण शर्मा, राजेश कुमार सिंह, धर्मवीर कुमार पासवान, देव चौधरी, अरुण पासवान आदि काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.